फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   CDO found flaws in inspection

सीडीओ को निरीक्षण में मिलीं खामियां

Tue, 08 Mar 2022 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
CDO found flaws in inspection
सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार द्वारा मंगलवार को ग्राम पंचायत चतरसाली में निर्माणाधीन पंचायतघर का औचक निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही सामुदायिक शौचालय देखा, जिस पर ताला लगा हुआ था। खामियां मिलने पर सीडीओ ने जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण के समय निर्माण कार्य संतोषजनक नहीं मिला। पंचायतघर में प्रयुक्त की जा रही ईंटों की गुणवत्ता खराब मिली। कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर मौके पर उपस्थित जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया तकनीकी टीम गठित करके निर्माणाधीन पंचायतघर की जांच कराकर आख्या प्रस्तुत करें। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम चतरसाली में बने सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया गया। शौचालय पर ताला लगा मिला। मुख्य विकास अधिकारी के कहने पर सामुदायिक शौचालय की चाबी मंगाकर ताला खुलवाया गया। निरीक्षण करने पर पाया कि शौचालय में टाइल्स लगाने का कार्य अभी पूर्ण नहीं किया गया। शौचालय की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं मिली। सीडीओ ने डीपीआरओ को जांच कराए जाने के निर्देश दिए। गांव काजीपुरा में बने पंचायतघर का भी निरीक्षण किया गया। यहां बिजली के तार ढीले पड़े मिले। इसकी भी सीडीओ ने जांच कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed