फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Case filed in illegal five storey building case

Saharanpur News: पांच मंजिला अवैध बिल्डिंग प्रकरण में केस दर्ज

Thu, 21 Aug 2025 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 21 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Case filed in illegal five storey building case
सहारनपुर। पैरामाउंट ट्यूलिप कॉलोनी में अवैध रूप से बनाई गई पांच मंजिला बिल्डिंग के मामले में पुलिस ने मालिक पर केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि प्राधिकरण की तरफ से सील लगाने के बाद भी बिल्डिंग मालिक की तरफ से वह तोड़ी गई और निर्माण कराया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण की तैयारी भी शुरू कर दी है। दिल्ली रोड स्थित पैरामाउंट ट्यूलिप कॉलोनी में बिना नक्शा पास कराए पांच मंजिला बिल्डिंग बना दी गई। पता चलने पर विकास प्राधिकरण की तरफ से बिल्डिंग पर सील लगा दी गई थी, लेकिन बिल्डिंग मालिक ने उसे तोड़ दिया था। इसके बाद दोबारा सील लगाई गई, उसे भी तोड़कर निर्माण शुरू कर दिया था। प्राधिकरण की तरफ से पहले भी केस दर्ज कराया गया था। मंगलवार को दूसरे मामले में तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर राजीव सैनी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। उधर, केस दर्ज कराने के बाद प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को भी इस मामले में अधिकारियों से पत्राचार किया गया। दरअसल, यह मामला इसलिए काफी सुर्खियों में है कि इसमें भाजपा के कई नेता भी पर्दे के पीछे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed