{"_id":"6375253a8e7e976e807019a4","slug":"case-filed-against-haji-iqbal-for-contempt-of-court-saharanpur-news-mrt61387085","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधितः हाजी इकबाल के खिलाफ अवमानना का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधितः हाजी इकबाल के खिलाफ अवमानना का मामला दर्ज
विज्ञापन
हाजी इकबाल के खिलाफ न्यायालय की अवमानना करने का मामला दर्ज
सहारनपुर। पूर्व एमएलसी खनन माफिया और 50 हजार के इनामी हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब उसकी कुर्की करने की कार्रवाई की तैयारी में लगी है।
हाजी इकबाल के खिलाफ जून माह में उनके सहयोगी रहे रविंद्र ने मिर्जापुर थाने पर धोखाधड़ी कर जमीन पर कब्जा करने का रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने हाजी इकबाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट, बाद में कुर्की नोटिस जारी किए। एसपी देहात सूरज रॉय ने बताया कि कोर्ट में पेश नहीं होने पर थाना मिर्जापुर पर हाजी इकबाल के खिलाफ न्यायालय की अवमानना का मामला दर्ज किया है। अब उसकी कुर्की करने कार्रवाई की जाएगी।
हाजी इकबाल, उसके साथियों और परिवार के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देकर जमीन पर कब्जा करना, अवैध खनन, डकैती, धोखाधड़ी आदि अपराधों में करीब 30 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें बेटे अब्दुल वाजिद, जावेद, अलीशान, अफजाल और छोटा भाई महमूद अली जेल में बंद है। ब्यूरो