{"_id":"63039b2cb849194dd10951f4","slug":"case-filed-against-five-including-haji-iqbal-for-distributing-fake-degrees-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: फर्जी डिग्रियां वितरित करने के आरोप में हाजी इकबाल समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज,जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फर्जी डिग्रियां वितरित करने के आरोप में हाजी इकबाल समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज,जानें क्या है पूरा मामला
Mon, 22 Aug 2022 10:50 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 22 Aug 2022 10:50 PM IST
सार
फर्जी डिग्रियां वितरित करने के मामले में पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की ग्लोकल यूनिवर्सिटी में फर्जी डिग्रियां वितरित करने के आरोप में थाना मिर्जापुर में हाजी इकबाल सहित पांच लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
प्रेमपाल पुत्र परसराम निवासी सुभाष नगर रोहतक (हरियाणा) ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि ग्लोकल यूनिवर्सिटी में बिना एडमिशन कराए अवैध रूप से बैक डेट में एडमिशन दिखाकर डिग्रियां बांटी गई हैं। जिस पर एसएसपी ने सीओ बेहट को उक्त मामले की जांच करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: उजड़ गया परिवार: हर तरफ पसरा मातम, घरों में नहीं जले चूल्हे, एक साथ उठे पांच जनाजे तो रो पड़ा पूरा गांव
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि जांच में वर्ष 2021-22 में फर्जी डिग्री दिए जाने की बात सही पाई गई। जिस पर हाजी इकबाल सहित पांच अन्य लोगों के खिलाफ फर्जी डिग्री दिए जाने का धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। सीओ बेहट मुनीश चंद्र और कोतवाली प्रभारी हृदय नारायण सिंह ने ग्लोकल यूनिवर्सिटी पहुंचकर जांच पड़ताल भी की।