फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Car-riding photographer killed in truck collision, two injured

ट्रक की टक्कर से कार सवार फोटोग्राफर की मौत दो गंभीर

Tue, 18 Jan 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Car-riding photographer killed in truck collision, two injured
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : SAHARANPUR
ट्रक की टक्कर से कार सवार फोटोग्राफर की मौत, दो घायल
विज्ञापन

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। हरिद्वार शादी से लौट रहे फोटोग्राफरों की कार अंबाला हाईवे पर ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक फोटोग्राफर की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेजते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार देवेंद्र (35) पुत्र मेघराज अपने साथी चरणजीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह और मनप्रीत सिंह निवासी मोहल्ला धर्मपुरा बग्गा की चक्की खन्ना जिला लुधियाना के साथ सोमवार सुबह हरिद्वार से शादी की फोटोग्राफी करके अपनी कार से लौट रहे थे। जैसे ही कार देहरादून अंबाला हाईवे से होते हुए थाना क्षेत्र के गांव भाभरी के पास पहुंची तो यमुनानगर की ओर से आ रहे ट्रक से आमने सामने की भिड़ंत हो गई। दुघर्टना में कार के परखचे उड़ गए। कार चला रहे देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चरणजीत और मनप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

ट्रक चालक मौके से भागने में सफल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed