{"_id":"e835ebdd3c596e80a825aa182b3b170c","slug":"cane-price-of-rs-350-a-quintal-demanded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मूल्य 350 रुपये क्विंटल मांगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मूल्य 350 रुपये क्विंटल मांगा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 12 Jan 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू कार्यकर्ताओं ने गन्ना मूल्य 350 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग को लेकर मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं।
सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश में किसान पूरी तरह से उपेक्षित हैं। गलत नीतियों के चलते किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी अपने कार्यालयों में नहीं मिलते।
ऐसे में किसान अपना दुख दर्द किसे सुनाएं। कहा कि मिलों को पेराई सत्र आरंभ हुए डेढ़ माह से अधिक समय हो चुका है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने अब तक भी गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है। भुगतान नहीं होने से किसान खाली हाथ हैं। जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का एक सप्ताह में समाधान नहीं हुआ तो जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
ज्ञापन में उन्होंने गन्ने का भाव 350 रुपये क्विंटल करने, गन्ना मूल्य भुगतान कराने, सिंचाई के लिए विद्युत कनेक्शन जारी करने सहित अन्य मांग की गई। बाद में भाकियू कार्यकर्ता एसपी देहात से भी मिले। इस दौरान मुकेश तोमर, अशोक कुमार, राजपाल, भूपेंद्र त्यागी, सुदेशपाल, जिले सिंह, मेवाराम, संजय चौधरी, पप्पू, रघुवीर, महीपाल, डॉ. ओमपाल,घनश्याम राणा, आलिम प्रधान, संजय आर्य, काला, अख्तर, अमित, राजवीर, भूरा, सोनू, कमलेश, सतीश, चरण, मनोज आदि मौजूद रहे।
एक सप्ताह में नहीं मिला गन्ना तो होगा आंदोलन
देवबंद। सहकारी गन्ना समिति में भारतीय किसान मजदूर मोर्चा की बैठक में किसानों ने सप्ताह के भीतर गन्ना मूल्य घोषित न किए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। सहकारी गन्ना समिति में मोर्चा संयोजक ठा. अनिल सिंह ने कहा कि भाव घोषित किए बिना ही चीनी मिल अंतरिम भुगतान भेज रहे हैं जो किसानों को मंजूर नहीं है। गन्ना मूल्य घोषित किए जाने के बाद एकमुश्त भुगतान किए जाने की मांग की गई।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मिल मालिकों से मिलीभगत कर किसानों के साथ साजिश कर रही है। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि एक सप्ताह में गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया गया तो एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में प्रधान कुशल पाल सिंह, टीटू, विशाल राणा, चौ. ओमकार सिंह, पंकज सैनी, सुभाष त्यागी, चौ. सुंदर, किशोर राणा, महीपाल सिंह, रामकुमार, तेजपाल सिंह, जयपाल सिंह, पवन आदि मौजूद रहे।