फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Candidates appeared in colleges for admission

दाखिले के लिए महाविद्यालयों में उमड़े अभ्यर्थी

Thu, 29 Sep 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Candidates appeared in colleges for admission
जेवी जैन डिग्री कॉलेज में मैरिट लिस्ट देखती छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महाविद्यालयों में बुधवार को पहली ओपन मेरिट के दाखिले हुए। दाखिला लेने के लिए महाविद्यालयों में अभ्यर्थियों की भीड़ लगी रही। शेष सीटों पर दाखिले के लिए अब बृहस्पतिवार यानी आज का दिन बचा है। यदि उसके बाद भी सीट बचती है तो अगली ओपन मेरिट जारी की जाएगी।
विज्ञापन

जेवी जैन कॉलेज में बुधवार बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट देखने पहुंचे। मेरिट में शामिल अभ्यर्थियों ने दाखिले की प्रक्रिया पूरी की। बुधवार को बीए प्रथम वर्ष में 19, बीकॉम में सात, बीकॉम (स्ववित्तपोषित) में 15 और बीएससी में एक दाखिला हुआ। अब यहां बीए प्रथम वर्ष में 40, बीकॉम में 10 और बीएससी में भी गिनीचुनी सीटें बची हैं, जिन पर बृहस्पतिवार को दाखिले किए जाएंगे। उधर, महाराज सिंह कॉलेज में भी मेरिट जारी की गई है। यहां बीए में सामान्य वर्ग की 66.2, ओबीसी की 65.2 और एससी की मेरिट 65.6 फीसदी पर रुकी है। बीएससी बायो में समान्य वर्ग की 69.4, ओबीसी की 69 और एससी की 67.6 फीसदी पर रुकी है। बीएससी गणित में सामान्य वर्ग की 65.8, ओबीसी की 63.4 और एससी की 65.4 प्रतिशत पर रुकी है। यहां पहले दिन बुधवार को बीए में 33, बीएससी गणित में 10 और बीएससी बायो में छह दाखिले हुए। मुन्नालाल कॉलेज में भी पहले दिन बीए में दाखिले हुए।

जेवी जैन डिग्री कॉलेज में मैरिट लिस्ट देखती छात्राएं

जेवी जैन डिग्री कॉलेज में मैरिट लिस्ट देखती छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed