फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Camps will be organized to make students nationalist and spiritual

विद्यार्थियों को राष्ट्रवादी और आध्यात्मिक बनाने को लेंगे शिविर

Wed, 16 Nov 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Camps will be organized to make students nationalist and spiritual
सहारनपुर। विद्यार्थियों में राष्ट्रवादी और आध्यात्मिक बनाने के लिए महाविद्यालयों में स्वानुभूति शिविर आयोजित किए जाएंगे। शासन के आदेश पर मां शाकंभरी विश्वविद्यालय ने संबद्ध सभी महाविद्यालयों और निजी संस्थानों को पत्र जारी कर शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य की ओर से सभी राजकीय एवं एडेड महाविद्यालयों तथा स्व वित्तपोषित संस्थानों को पत्र जारी करते हुए उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों में सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं राष्ट्रवादी सोच विकसित करने के लिए स्वानुभूति शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में साधना श्री न्यास के प्रमुख शिवम मिश्र के द्वारा उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा परिषद को पत्र लिखकर प्रदेश भर के उच्च शिक्षण संस्थानों में स्वानुभूति शिविर आयोजित कराने को कहा गया था। जिसके बाद शासन ने सभी विश्वविद्यालयों को आदेश जारी किए हैं। शिविर में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को अपने ऐतिहासिक एवं सहज आत्मिक व्यक्तित्व का विकास किया जाएगा। कुटुंब द्वारा शिविर में आने वाले सभी विद्यार्थियों को दो दिन और दो रात के शिविर कराए जाएंगे। विद्यार्थियों के मन में भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक और राष्ट्रवादी भावना को पैदा किया जाएगा। कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि शासन के आदेश के अनुपालन में सभी महाविद्यालयों और संस्थानों को पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed