फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Campaign started for cleaning the Pavdhoi river

पांवधोई नदी की सफाई के लिए शुरू हुआ अभियान

Fri, 11 Nov 2022 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Campaign started for cleaning the Pavdhoi river
सहारनपुर। नगर निगम ने पांवधोई नदी की सफाई के लिए अभियान शुरू कर दिया है। नदी की सफाई व्यवस्था को देखने के लिए नगर आयुक्त गजल भारद्वाज ने वार्ड 46 के विश्वास नगर (पूर्व में जुलमगढ़) पहुंचकर निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने बताया कि अभियान से जन-जन को जोड़ने के लिए 14 नवंबर बाल दिवस पर जागरुकता रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन

नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने विश्वास नगर पहुंच कर पांवधोई सफाई अभियान का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने बुद्धु घाट और बाड़ा बाबालाल दास घाट पर कराए जा रहे सफाई कार्य को भी देखा। नदी की सफाई के लिए एक पोकलेन मशीन और निगम के दर्जनभर से अधिक कर्मचारी सफाई कार्य में लगे हैं। निरीक्षण के दौरान नगरायुक्त ने अनेक स्थानों पर सफाई के अलावा पेड़ों की कटाई-छंटाई के संबंध में भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नदी के आस पास अनावश्यक रूप से उगी झाड़ियों और सूखे पेड़ों की कटाई इस प्रकार की जाए कि नदी के निकट का प्राकृतिक सौंदर्य नष्ट न हो। निरीक्षण के दौरान सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, जेडएसओ राजीव चौधरी, मुख्य सफाई निरीक्षक चंद्रपाल व इंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed