फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Camp set up in Municipal Commissioner's office for public hearing

जन सुनवाई के लिए नगरायुक्त कार्यालय में लगा शिविर

Wed, 08 Jun 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Camp set up in Municipal Commissioner's office for public hearing
नगर निगम में मंगलवार को जनसुनवाई व शिकायत सुनते नगर आयुक्त - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जन सुनवाई के लिए मंगलवार को नगरायुक्त कार्यालय में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें निगम के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक आयोजित शिविर में टूटी सड़क और नालियों, गंदगी, नालों में गंदगी और अतिक्रमण सहित कई तरह की कुल 21 शिकायतें आईं। कुछ समस्याओं के निस्तारण के लिए तुरंत कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह नगर विकास मंत्री ने प्रदेश भर के नगर निकायों के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर प्रत्येक मंगलवार को जन सुनवाई करने के आदेश दिए थे। जिसके अनुपालन में मंगलवार को पहला शिविर लगाया गया। पहली शिकायत मानकमऊ क्षेत्र के वेंडरों की रही। उन्होंने नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को बताया कि पुलिस सड़क किनारे उन्हें खड़ा नहीं होने दे रही है। इस पर नगरायुक्त ने राजस्व व निर्माण विभाग के अधिकारियों को मानकमऊ के निकट स्थित निगम की भूमि को समतल कराकर वेंडिंग जोन बनाने के निर्देश दिए। वार्ड 26 प्रकाश लोक कॉलोनी की महिलाओं ने गली नंबर पांच में पानी की निकासी नहीं होने की शिकायत की। अधिशासी अभियंता निर्माण आलोक श्रीवास्तव ने महिलाओं को बताया कि निकासी के लिए 20 लाख रुपये के कार्यों का एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। पंजाबी बाग निवासी ओमकार सिंह व चिलकाना रोड निवासी अली हसन ने अपने क्षेत्रों में नाले और नालियों की ठीक से सफाई नहीं होने की शिकायत की।
विज्ञापन

नगरायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को तुरंत टीम भेजकर सफाई कराने के निर्देश दिए। द्वारिकापुरी निवासी पीके मित्तल, सिद्धार्थ नगर निवासी सुंदर लाल गुप्ता ने नाली निर्माण तथा न्यू कॉलोनी बेरी बाग निवासी विनोद बब्बर द्वारा नाली व गली की मरम्मत कराने की मांग की। मानकमऊ निवासी महमूद अली, सुक्खुपुरा निवासी लोकेश शर्मा द्वारा सड़क निर्माण कराने की मांग रखी गई। मानकमऊ निवासी धर्मपाल द्वारा भवन स्वामित्व में नाम परिवर्तन, मल्हीपुर रोड निवासी प्रमोद कुमार, बालपुर निवासी शिव कुमार और यशपाल ने गृहकर संशोधन में आ रही समस्या रखी। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। वर्धमान कॉलोनी निवासी कमलेश, वजीर विहार निवासी कुलदीप जुनेजा ने अतिक्रमण की समस्या रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरायुक्त ने अतिक्रमण प्रभारी और प्रवर्तन दल को तुरंत अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। पेपर मिल रोड निवासी धनीराम ने आवास योजना की दूसरी किस्त प्राप्त न होने तथा मोहल्ला शाहमदार निवासी शजीला ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ऋण प्राप्त न होने की शिकायत की। ओजपुरा के सतीश ने मृत्यु प्रमाण पत्र में मृतक के नाम में संशोधन कराने, पेपर मिल रोड निवासी नेत्र राम ने पेयजल कनेक्शन तथा सब्जी मंडी पुल निवासी अमित कक्कड़ ने हैंड पंप लगाने की मांग की। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई के दौरान आने वाली शिकायतों का निस्तारण कर आख्या तुरंत उपलब्ध कराएं। शिविर में अपर नगरायुक्त राजेश यादव, सहायक नगरायुक्त अशोकप्रिय गौतम, महाप्रबंधक जल मनोज आर्य, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, डॉ. संदीप मिश्रा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed