{"_id":"6202b6b45cb2e9016253520d","slug":"buses-are-broken-passengers-are-getting-upset-saharanpur-news-mrt5763085170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों का टोटा, यात्री हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों का टोटा, यात्री हो रहे परेशान
विज्ञापन
अंबाला रोड़ बस अड़डे पर बसें चुनाव में जाने के कारण बसो का इंतजार करते यात्री
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव में मतदान कर्मियों और सुरक्षा बलों के लिए रोडवेज बसों का अधिग्रहण किए जाने से बसों की उपलब्धता कम हो गई। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आगामी दिनों में और अधिक बसें चुनाव ड्यूटी में चली जाने से यह परेशानी और बढ़ेेगी। लंबी दूरी के साथ ही लोकल मार्गों पर भी बसें कम होने से यात्री परेशान हैं।
विधानसभा चुनाव के लिए अभी तक 50 रोडवेज की बसें पुलिस प्रशासन को दे दी गई है। डिपो के बेडे़ में 166 बसें निगम की और 34 बसें अनुबंधित हैं। ऐसे में नियमित मार्गों पर चलने वाली बसों की संख्या कम हो गई है। मतदान के पहले 11 फरवरी के अनुबंधित बसें भी चुनाव ड्यूटी में चली जाएगी, जबकि अभी 28 बसें रोडवेज की और जानी है। दूसरे जनपदों से आने वाली बसों की संख्या भी कम हो गई है। बसें कम होने से मुजफ्फरनगर, शामली, नानौता, अंबाला, देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, दिल्ली, आगरा, लखनऊ मार्गों की बसें कम हो गईं। रोजवेज बस स्टैंड पर पर्याप्त बसें नहीं मिल रही हैं। इन मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्री परेशान हैं। मंगलवार दोपहर एक बजे अंबाला रोड बस अड्डे पर एक भी बस मौजूद नहीं थी। यात्री परेशान भटकते रहे। यमुनानगर निवासी उत्कर्ष, जगाधरी के कार्तिकेय, खुर्जा के पवन, थानाभवन के रणवीर ने बताया बसें नहीं मिलने से परेशान हैं। एक घंटे से यहां बस नहीं मिली। इसी बीच गंगोह मार्ग की बस आई तो यात्रियों में आपाधापी मच गई।
अभी और बढ़ेगी दुश्वारियां
रोडवेज बसें नहीं मिलने से यात्रियों की दुश्वारियां अभी और बढ़ेगी। क्योंकि दिन में मेरठ-दिल्ली मार्ग पर ट्रेन भी नहीं चल रही है। आगामी 15 फरवरी को अभी और रोडवेज बसें चुनाव ड्यूटी के लिए फोर्स को लेकर अन्य जनपदों में जाएंगी। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
- चुनाव ड्यूटी के लिए लगातार बसों की डिमांड आ रही है। अभी तक 50 बसें भेजी गई है। अनुबंधित 34 बस भी चुनाव ड्यूटी में चली जाएगी। यहां चुनाव के बाद 28 बस और भेजी जाएगी। जिस कारण विभिन्न मार्गो पर बसें कम पड़ गई है। अब ऐसे में लोकल मार्गो पर बसों के फेरे बढ़ाए है, ताकि यात्रियों की परेशानी कम हो सके।
- जगदीश सिंह, एआरएम सहारनपुर डिपो

अंबाला रोड़ बस अड़डे पर बसें चुनाव में जाने के कारण बस कम होने बसो में लगी यात्रियो की भीड़- फोटो : SAHARANPUR

अंबाला रोड़ बस अड़डे पर बसें चुनाव में जाने के कारण बसो का इंतजार करते यात्री- फोटो : SAHARANPUR