फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   bus crushed the child, death

बस ने बच्चे को कुचला, मौत

Thu, 07 Jan 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़गांव Updated Thu, 07 Jan 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
bus crushed the child, death
मामा के यहां से अपनी मां के साथ घर लौट रहे तीन वर्षीय बच्चे को बस ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए लोगों ने रास्ता जाम कर हंगामा किया और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को कब्जे में लिया और ग्रामीणों को समझा कर शांत किया।
विज्ञापन


क्षेत्र के कातला गांव निवासी तीन वर्षीय विराट पुत्र प्रदीप अपनी मां के साथ अपने मामा के यहां गांव टपरी गया हुआ था। दोपहर बाद उसकी मां उसे साथ लेकर कुतबा माजरा गांव में बस स्टैंड पर खड़ी बस का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन


इसी समय सहारनपुर की ओर से आ रही एक बस ने सड़क किनारे खड़े बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने सड़क पर बोगी खड़ी करके जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर बड़गांव थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे और बस को कब्जे में लेकर जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। करीब एक घंटा बाद रामपुर मनिहारन तहसीलदार कौशल कुमार व सीओ देवबंद सुरेशपाल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।


उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों से बात की और कार्रवाई व पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टामार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed