{"_id":"5f4a99ca8ebc3e4add1ab94b","slug":"burglars-targeted-the-closed-house-saharanpur-news-mrt498588813","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने बनाया बंद पड़े मकान को निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने बनाया बंद पड़े मकान को निशाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा। चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए अलमारी तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। दो दिन बाद घर लौटे परिवार को चोरी का पता लगा। परिवार की तरफ से अब तक पुलिस को चोरी की कोई तहरीर नहीं दी गई है। शनिवार को दीपक धीमान ने बताया कि वो अपनी पत्नी मीतू के साथ अपनी ससुराल मोहल्ला बंजारान सरसावा में ही निवास करता है। दो दिन पूर्व वह अपनी पत्नी के साथ अपने घर नागल गया हुआ था। शनिवार को शाम छह बजे के करीब सरसावा लौटा तथा कमरे में प्रवेश किया। जहां अलमारी का ताला तथा लॉकर टूटा हुआ था साथ ही कमरे की खिड़की की जाली भी एक ओर हटी हुई थी जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर इसी रास्ते से कमरे में घुसे थे। दीपक ने बताया की चोरी की सूचना देने के बाद पुलिस जांच चुकी है। नुकसान का आकलन करने के बाद ही पुलिस को तहरीर दी जाएगी। थानाध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिल गई है जिसकी जांच की जा रही है।-----------------------------
गोवध का आरोपी पकड़ा
गंगोह। कोतवाली पुलिस ने लखनौती निवासी वांछित आरोपी नजरा उर्फ नजर अब्बास को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है दिया। आरोपी गोवध अधिनियम में लम्बे अरसे से वांछित चल रहा था, जिसकी पुलिस को तलाश थी।
विज्ञापन
गोवध का आरोपी पकड़ा
गंगोह। कोतवाली पुलिस ने लखनौती निवासी वांछित आरोपी नजरा उर्फ नजर अब्बास को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है दिया। आरोपी गोवध अधिनियम में लम्बे अरसे से वांछित चल रहा था, जिसकी पुलिस को तलाश थी।
विज्ञापन