फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bulldozer ran on the property of Haji Iqbal's henchmen

हाजी इकबाल के गुर्गे की संपत्ति पर चला बुलडोजर

Mon, 27 Jun 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer ran on the property of Haji Iqbal's henchmen
जनता रोड पर सन्नी नागपाल की सम्पति को तोडता प्रशासन का बुलडोजर - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। खनन माफिया हाजी इकबाल गिरोह के सदस्य हिस्ट्रीशीटर और दस से अधिक मामलों में वांछित आरोपी सन्नी नागपाल की संपत्ति पर सोमवार को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में एसडीए का बुलडोजर चला। जनता रोड पर करीब 1500 गज में सन्नी नागपाल के फार्म हाउस को जमींदोज किया गया। फार्म हाउस में बने स्वीमिंग पूल को भी ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर एसडीएम सदर व एसडीए की सचिव किंशुक श्रीवास्तव, एएसपी (आईपीएस) प्रीति यादव, कोतवाली जनकपुरी इंस्पेक्टर अविनाश गौतम, देहात कोतवाली प्रभारी मनोज चहल, आरएएफ, पुलिस फोर्स और जेसीबी लेकर जनता रोड पर सन्नी नागपाल के फार्म हाउस पर पहुंचे। इसके बाद 1500 गज में बने सन्नी नागपाल के फार्म हाउस को दो जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। टीम ने फार्म हाउस में बने स्वीमिंग पूल, कई कमरों और एक मुख्य हाल को ध्वस्त कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। करीब एक घंटा कार्रवाई करने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम लौट गई। एसडीए के अधिकारियों के मुताबिक करीब 1500 गज में हुए निर्माण को ध्वस्त किया गया है।
विज्ञापन

हाजी इकबाल से मिले थे कनेक्शन
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि महानगर के जाफरनवाज निवासी सन्नी नागपाल के खिलाफ थाना जनकपुरी व नगर कोतवाली में 10 मामले दर्ज हैं। सन्नी नागपाल पर जानलेवा हमला, अवैध रूप से संपत्ति कब्जाने, अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज है। सन्नी नागपाल हिस्ट्रीशीटर भी है। पिछले दिनों हुई जांच में सन्नी नागपाल के कनेक्शन खनन माफिया हाजी इकबाल से भी मिले थे। एसएसपी ने बताया कि सन्नी नागपाल, हाजी इकबाल के गिरोह का सदस्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस किए थे चस्पा
कुछ दिन पूर्व सन्नी नागपाल की संपत्ति पर एसडीए की ओर से नोटिस चस्पा किए थे। सन्नी नागपाल पर अवैध रूप से फार्म हाउस बनाने का आरोप है। विकास प्राधिकरण के वीसी आशीष कुमार ने बताया कि फार्म अवैध रूप से बनाया गया था। जनता रोड पर ही खुर्द अड्डे के पास करीब आठ दुकानों पर नींव डालने का कार्य भी सन्नी नागपाल और उसके परिवार ने किया था। एसडीए के अधिकारियों ने पिछले दिनों मौके पर निरीक्षण किया था, लेकिन निर्माण संबंधित स्वीकृति सन्नी नागपाल और उसके परिवार के पास नहीं थी। इस पर सन्नी नागपाल को खुद ही अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के निर्देश दिए थे, लेकिन ऐसा न होने पर अब एसडीए ने पुलिस-प्रशासन की टीम के साथ ध्वस्तीकरण कार्रवाई की है।

55 मिनट में जमीदोज हो गया फार्म हाउस, कई संपत्ति रडार पर
पुलिस-प्रशासन की टीम ने दो जेसीबी के माध्यम से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। मौके पर दो थानों की पुलिस के अलावा आरएएफ व महिला पुलिस बल को भी तैनात किया गया। करीब 55 मिनट की कार्रवाई में 1500 गज में बने फार्म हाउस को जमींदोज किया गया। वहीं, सूत्रों के मुताबिक, प्रशासन द्वारा सन्नी नागपाल की अन्य संपत्तियों की भी जांच की जा रही है, जिन पर जल्द ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो सकती है।

जनता रोड पर सन्नी नागपाल की सम्पति को तोडता प्रशासन का बुलडोजर

जनता रोड पर सन्नी नागपाल की सम्पति को तोडता प्रशासन का बुलडोजर- फोटो : SAHARANPUR

जनता रोड पर सन्नी नागपाल की सम्पति को तोडता प्रशासन का बुलडोजर

जनता रोड पर सन्नी नागपाल की सम्पति को तोडता प्रशासन का बुलडोजर- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed