फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Building ready for MRI, waiting to get the machine

एमआरआई के लिए भवन तैयार, मशीन मिलने का इंतजार

Mon, 28 Feb 2022 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Building ready for MRI, waiting to get the machine
जिला अस्पताल स्थित एमआरआई की बिल्डिंग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में एमआरआई (मैग्नेटिक रेसोनेंस इमेजिंग स्कैन) की सुविधा मिलने का इंतजार लगातार लंबा होता जा रहा है। करीब 15 लाख रुपये खर्च कर तीन साल पहले एमआरआई के लिए बिल्डिंग तैयार की गई थी, लेकिन मशीन अभी तक नहीं मिली है। ऐसे में मरीजों को प्राइवेट सेंटरों पर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एमआरआई की सुविधा के लिए भी जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से कई साल पहले शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने प्रस्ताव को मंजूर करते हुए धनराशि भी जारी कर दी थी। इस धनराशि से आंखों के ऑपरेशन थिएटर (आई ओटी) के सामने बिल्डिंग बनाई गई है। तब से जनपदवासी एमआरआई मशीन के स्थापित होने का इंतजार कर रहे हैं। वर्तमान में बिल्डिंग में कोविड वैक्सीनेशन सेंटर चल रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि एमआरआई मशीन की कीमत करीब दो करोड़ रुपये है, जिसकी वजह से मशीन नहीं मिल पा रही है। मशीन से दोनों तरह की एमआरआई होगी। जांच के लिए मरीजों को कोई पैसा नहीं चुकाना होगा।
विज्ञापन

एक घंटे में मिलेगी जांच रिपोर्ट
जनपद में दो प्राइवेट अस्पतालों के पास एमआरआई की सुविधा है, मगर उनके पास भी रेडियोलॉजिस्ट नहीं हैं। ऐसे में एमआरआई की रिपोर्ट बाहर से बनकर आती है, जिसमें 24 घंटे या उससे अधिक का समय लगता है। जिला अस्पताल में लगने वाली एमआरआई मशीनों पर पूरा स्टाफ रहेगा। रेडियोलॉजिस्ट मुंबई और लखनऊ में बैठते हैं। जहां से रिपोर्ट अधिकतम एक घंटे में तैयार होकर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हजारों रुपये में होती है जांच
एमआरआई दो तरह का होता है। पहला सामान्य एमआरआई और दूसरा कंट्रास्ट एमआरआई। एमआरआई सिर, छाती, जोड़ों और पूरे शरीर का होता है। इसकी जांच के लिए जनपद में चार हजार रुपये से दस हजार रुपये तक लिए जाते हैं। गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों के लिए यह जांच कराना आसान नहीं रहता है। यदि अस्पताल में सुविधा शुरू होगी तो गरीब से गरीब मरीज की एमआरआई नि:शुल्क हो सकेगी।

एसबीडी जिला अस्पताल में सीटी स्केन और हीमो डायलिसिस जैसी बड़ी सुविधाएं हैं। एमआरआई की सुविधा के लिए बिल्डिंग बनकर तैयार है। अब केवल मशीन आने का इंतजार है। इसके लिए विभाग की ओर से पत्र लिखे जा चुके हैं। हमें मशीन के जल्द ही मिलने की उम्मीद है।
- डॉ. रमेश चंद्रा, कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक, एसबीडी जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed