फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Buggi's joke is true, Kovind became President

बग्घी का मजाक हुआ सच, कोविंद बने राष्ट्रपति

Fri, 21 Jul 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 21 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Buggi's joke is true, Kovind became President
सहारनपुर में रामकोविंद। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में देश के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर नवनिर्वाचित रामनाथ कोविंद का सहारनपुर से दिल का रिश्ता रहा है। कोविंद एक बार नहीं, बल्कि कई बार यहां आए। लकड़ी की नक्काशी के तो वे मुरीद रहे।
विज्ञापन


वुडकार्विंग के छोटे-छोटे उत्पाद वे यहां आने के दौरान खुद भी ले जाते थे और समय-समय पर मंगा भी लिया करते थे। देश के सबसे बड़े पद पर चुने जाने के बाद सहारनपुर को उम्मीद है कि वे यहां आएंगे।
विज्ञापन


अपनी राजनीतिक जीवन के दौरान रामनाथ कोविंद सहारनपुर से जुड़े रहे। उनके सहयोगी रहे राजेन्द्र अटल बताते हैं कि तीन साल पहले रामनाथ कोविंद सहारनपुर के रिमाउंट डिपो में आए थे। उस दौरान रिमाउंट डिपो की छह घोड़ों की बग्घी से यात्रा कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस दौरान उनके साथ मौजूद लोगों ने ऐसे ही हल्के माहौल में कहा था कि ऐसी बग्घी तो राष्ट्रपति की होती है। अब जब राष्ट्रपति पद के लिए उनका चुनाव हो गया है तो इसे सहारनपुर से जोड़ा जा रहा है।

राजेन्द्र अटल बताते हैं कि कोविंद हरिद्वार के एक आश्रम से जुड़े हैं और वहां वनवासी बच्चों की पढ़ाई में सहयोग भी करते रहते थे। हरिद्वार जाने के दौरान सहारनपुर जरूर आते थे।


इसके अलावा दलित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहने के दौरान भी यहां उनकी खूब सक्रियता रही है।  उधर, राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर राजेन्द्र अटल ने अपने सहयोगियों के साथ खुशी जताई। उनका कहना है कि इस जीत से एक नया अध्याय शुरू होगा। इस दौरान गौतम चौधरी, विदुषी, आशु भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed