फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Budget of 26.6 crores passed in board meeting

बोर्ड बैठक में 26.6 करोड़ का बजट पारित

Tue, 13 Apr 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Budget of 26.6 crores passed in board meeting
सरसावा। नगर पालिका परिषद बोर्ड बैठक में चालू वित्तीय वर्ष के लिए 26 करोड़ 60 लाख रुपये का अनुमानित बजट पास किया गया। हालांकि इस दौरान एक सभासद आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए सदन छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के सभागार में सोमवार को बोर्ड बैठक में चार माह का लेखा-जोखा, वित्तीय वर्ष 2021-22 का अनुमानित बजट, विभिन्न ठेकों की नीलामी, मानचित्र स्वीकृति शुल्क तथा पांच वर्षों के लिए कर निर्धारण सुनवाई किए जाने आदि एजेंडा पर चर्चा हुई। पालिकाध्यक्ष बिजेंद्र मोगा द्वारा सदन के पटल पर चार माह का लेखा-जोखा रखा गया। मार्च में एपीजे अब्दुल कलाम सौर पुंज योजना के तहत नगर में 65 लाख रुपये से अधिक पथ प्रकाश व्यवस्था पर खर्च किए गए। जिस पर कुछ सदस्यों ने आपत्ति जताई। इसके उपरांत पालिकाध्यक्ष द्वारा विभिन्न मदों से 27 करोड़ 37 लाख रुपये आय तथा 26 करोड़ 59 लाख 50 हजार रुपये खर्च का वर्तमान वित्तीय वर्ष का अनुमानित बजट सदन के पटल पर रखा। जिसमें मुख्य रूप से नगर की पथ प्रकाश व्यवस्था पर वर्ष भर में साढे़ पांच करोड़ रुपये, जल प्रतिष्ठान व्यवस्था पर दो करोड़ रुपये, कीटनाशकों पर 15 लाख रुपये, ट्रैक्टर-ट्रॉली मरम्मत आदि पर सात लाख रुपये तथा शिष्टाचार मद में तीन लाख रुपये तथा वेतन आदि अन्य मदों पर अनुमानित खर्च दर्शाया गया।
विज्ञापन

बजट पर सभासद सोनू सैनी ने सवाल किया तो पालिका अध्यक्ष विजेंद्र मोगा राजनीति करने का आरोप लगाया। इस पर सोनू सैनी ने सदन में आवाज दबाने का आरोप लगाया। इसी बीच प्रश्नों का उत्तर सभासद अयूब अंसारी देने लगे तो सोनू सैनी और निधिकांत कपिल की उनसे तू-तू मैं-मैं हुई। इसके बाद सभासद सोनू सैनी सदन छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पालिका अध्यक्ष ने समर्थक सभासदों की सहायता से बजट तथा अन्य सभी एजेंडे पास करा लिए। बैठक में संजय शर्मा, रमेश सुखीजा, निशिकांत, डॉ. दिनेश कल्याण, दीपक गुप्ता, संजय वाधवा, प्रमोद कुमार, मुनेश धीमान, विनोद भाटला, विजय दावड़ा, शिखा पुहाल, राशदा आदि सभासद रहे। यहां वरिष्ठ लिपिक रूमा चौहान ने कार्रवाई दर्ज की तथा संचालन अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सरोज ने किया।

कोरोना गाइडलाइन की उड़ाई धज्जियां
नगर पालिका बोर्ड बैठक में कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाईं। बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। पालिका अध्यक्ष समेत कई सभासदों ने मास्क नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed