{"_id":"636aa1005995962cb218e004","slug":"bsnl-towers-will-be-installed-in-340-villages-of-the-district-saharanpur-news-mrt612800088","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद के 340 गांवों में लगेंगे बीएसएनएल के टावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद के 340 गांवों में लगेंगे बीएसएनएल के टावर
विज्ञापन
सहारनपुर। लोगों के लिए अच्छी खबर है। जनपद के 340 गांवों में बीएसएनएल के टॉवर लगेंगे। इसकी मंजूरी रेल, संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी केंद्रीय मंत्री ने दे दी है। टॉवर लगने का काम भी अगले साल से शुरू हो जाएगा। इससे लोगों को नेटवर्क की समस्या से निजात मिल जाएगी।
रेल, संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव गत 14 व 15 जुलाई को सहारनपुर में दो दिवसीय दौरे पर आए थे। तब उनके समक्ष कई जनप्रतिनिधियों ने गांवों में बीएसएनएल के नेटवर्क की समस्या को रखा था। इसके बाद मंत्री ने भारत दूर संचार निगम लिमिटेड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सहारनपुर के जिन गांवों में नेटवर्क की समस्या है, वहां का सर्वे कराया जाए। उसके बाद अधिकारी हर गांव में पहुंचे और वहां का सर्वे किया। सर्वे में सामने आया कि जनपद के काफी गांव ऐसे हैं जहां पर बीएसएनएल के नेटवर्क की समस्या है।
मंगलवार को सर्किट हाउस में मंत्री ने बताया कि देशभर में टेलीकॉम क्षेत्र में काम करने के लिए 36 हजार करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। उन्हीं में से सहारनपुर के 340 गांवों में टॉवर लगाए जाएंगे। मोबाइल टॉवर लगाने का काम अगले साल जनवरी-फरवरी से शुरू करा दिया जाएगा, जिससे गांव-देहात के लोगों को बेहतर नेटवर्क मिल सके।