फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Broken electric lines in the storm, crushed pillars

आंधी में टूटी बिजली की लाइनें, उखड़ गए खंभे 

Wed, 02 May 2018 11:46 PM IST
ब्यूराो, अमर उजाला/सहारनपुर
ब्यूराो, अमर उजाला/सहारनपुर Updated Wed, 02 May 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
 Broken electric lines in the storm, crushed pillars
आंधी में मार्ग पर गिरा भारी भरकम पेड़। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में आंधी बिजली के खंभे टूट कर गिर पड़े, पेड़ों की डालियां बिजली की लाइनों पर गिरी और फाल्ट हो गया। कई बिजलीघरों में मशीनें खराब हो गईं। देर रात तक शहर से लेकर देहात तक पूरे जिले की आपूर्ति ठप रही। जिले भर में करीब सौ से अधिक खंभे क्षतिग्रस्त होने का अनुमान है।  
विज्ञापन


बुधवार शाम लगभग चार बजे अचानक मौसम बदला और देखते ही देखते आए तूफान ने बिजली लाइनों को बिखेर दिया। शहर से लेकर देहात तक बिजली की लाइनें और खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। कई जगह पेड़ों की टहनियां ही तारों के ऊपर गिर पड़ीं। इससे जिले भर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


शाम चार बजे ठप हुई आपूर्ति रात नौ बजे तक सुचारू नहीं हो पाई थी। शहर के मंडी समिति बिजलीघर, हकीकत नगर बिजलीघर, दिल्ली रोड आईटीआई स्थित बिजलीघर, नवीन नगर अंबाला रोड के बिजलीघरों की मशीनों को भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 तूफान में देहात क्षेत्र में पेड़ों से जिले भर में सौ से अधिक खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि तीन सौ से अधिक स्थानों पर बिजली की लाइनें क्षतिग्रसत हो गईं। जिससे विद्युत निगम को भारी नुकसान हुआ।


अधीक्षण अभियंता ग्रामीण वीके शर्मा ने बताया कि पूरे जिले में लाइनें एवं खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। बिजलीघरों में भी फाल्ट हुआ है। विद्युत कर्मी जगह-जगह पेट्रोलिंग कर लाइनों को ठीक कर रहे हैं। नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है। कुछ इलाकों में देर रात बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed