फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bridge on Eastern Yamuna Canal to be built in 2.5 crores

ढाई करोड़ में बनेगा पूर्वी यमुना नहर पर पुल

Wed, 01 Sep 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bridge on Eastern Yamuna Canal to be built in 2.5 crores
सहारनपुर। राजकीय राजमार्ग दौलतपुर-मंगलौर पर नानौता-गंगोह के बीच पूर्वी यमुना नहर पर नया पुल और पहुंच मार्ग बनाया जाएगा। इस परियोजना पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च होंगे। वर्तमान में यह पुल बेहद संकरा है और पुल के निकट ही तीव्र मोड़ भी है, जिस कारण हादसों का खतरा बना रहता है। नया पुल और पहुंच मार्ग बनने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इस परियोजना का शिलान्यास वर्चुअल माध्यम से किया जा चुका है। खास बात यह है कि वर्तमान में पुल जिस हालत में है, वहां से एक बार में सिर्फ एक ही कार या चार पहिया वाहन निकल सकता है। रात के समय यदि दूसरी तरफ से कोई वाहन आ जाता है तो हादसे का खतरा रहता है। पूर्व में इस तरह के हादसे भी हो चुके हैं। क्षेत्र के लोग भी पुल के चौड़ीकरण की मांग काफी समय से करते आ रहे हैं। वहीं, गत जुलाई माह में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंडल के तीनों जिलों में करीब 809 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया तो, उसमें पूर्वी यमुना नहर पर इस पुल और पहुंच मार्ग निर्माण को भी शामिल किया गया। पुल और पहुंच मार्ग निर्माण पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च होने हैं। हालांकि बरसात का सीजन होने की वजह से अभी तक इसका निर्माण शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

-- स्टेट हाईवे के नवीनीकरण पर 4.5 करोड़ होंगे खर्च
हरियाणा के करनाल को उत्तराखंड के मंगलौर से जोड़ने वाले स्टेट हाईवे पर दौलतपुर से नानौता होकर मंगलौर तक नवीनीकरण होना है। इस कार्य पर करीब 4.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। गंगोह से नानौता के बीच कार्य हो गया है, लेकिन दौलतपुर से लखनौती के बीच सड़क का बुरा हाल है, जहां दुपहिया वाहन तक ठीक से चलाना मुश्किल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----- ग्रामीणों की बात
-- ग्राम टिकरौल निवासी अरविंद उर्फ पप्पू का कहना है कि पूर्वी यमुना नहर का पुल बहुत पुराना और संकरा है। चार पहिया वाहन एक बार में एक ही इस पुल से निकल सकता है। पुल और पहुंच मार्ग का निर्माण हो जाए, तो बहुत राहत मिलेगी।
-- ग्राम लंढौरा निवासी विजित पंवार कहते हैं कि पुल संकरा होने की वजह से पूर्व में कई बार हादसे हो चुके हैं। सामने से आते वाहन को बचाने के चक्कर में कई वाहन नहर में उतर जाते हैं, क्योंकि पुल के निकट मोड़ की वजह से सामने से आते वाहन का पता नहीं चलता है।

-- ग्राम हिमामपुर निवासी बिजेंद्र कुमार का कहना है कि पूर्वी यमुना नहर पर पुल बनने से काफी राहत मिलेगी। इसका निर्माण जल्द शुरू होना चाहिए।
--------
वर्जन --
बरसात का सीजन चलने की वजह से इस परियोजनाओं पर कार्य शुरू नहीं हो सका है। बरसात निकलते ही पूर्वी यमुना नहर पर पुल और पहुंच मार्ग का निर्माण शुरू कराया जाएगा। -- सनत गुप्तऋषि, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed