फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Brainstorming on measures to prevent the spread of dirt

गंदगी फैलने से रोकने के उपायों पर किया मंथन

Fri, 17 Sep 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Brainstorming on measures to prevent the spread of dirt
नगर निगम में कर्मचारियो की बैठक लेते नगर आयुक्त - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। स्वच्छता सलाहकार (ठोस अपशिष्ट प्रबंधन) सुनील कपूर ने नगर निगम में अधिकारियों और सफाई निरीक्षकों के साथ बैठक की। उसमें शहर के भीतर फैलने वाली गंदगी को रोकने के उपायों पर मंथन किया गया। कई ऐसे बिंदू रखे गए, जिनसे गंदगी काफी हद तक कम की जा सकती है।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को हुई बैठक के दौरान स्वच्छता सलाहकार सुनील कपूर कहा कि गंदगी पर नियंत्रण के लिए रोड स्वीपिंग मशीन उपयोगी साबित होती है। स्मार्ट सिटी के तहत बनाए जा रहे स्मार्ट रोड पर स्वीपिंग मशीन का मेंटेनेंस बहुत कम आता है। इसके अतिरिक्त सड़क के बराबर में सीमेंटेड फुटपाथ के अतिरिक्त हरियाली होनी चाहिए, पशु वधशाला से निकलने वाले पानी के कारण नालियों में गंदगी पनपती है। उस पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि बीते चार साल में सहारनपुर में बहुत सुधार आया है। दीवारों पर सुंदर पेंटिंग कराई गई और सार्वजनिक शौचालय, सामुदायिक शौचालयों में काफी सुधार कराया गया। इसके बाद सुनील कपूर ने कई वार्डों में सफाई निरीक्षकों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल सिंह और सफाई निरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed