फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Born Krishna Kanhai, shehnai at Nand's house

जन्मे कृष्ण कन्हाई, नंद के घर बजे शहनाई

Fri, 19 Aug 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Born Krishna Kanhai, shehnai at Nand's house
छुटमलपुर में श्रीमदभागवत कथा सुनते श्रद्वालु - फोटो : SAHARANPUR
जन्मे कृष्ण कन्हाई, नंद के घर बजे शहनाई
विज्ञापन

छुटमलपुर/चिलकाना (सहारनपुर)। नगर के श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर में जन्माष्टमी उत्सव पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाम के वक्त गोपियों की रासलीला और देर रात कृष्ण जन्म के साथ नंद के घर शहनाई गूंजी। इससे पहले एक सप्ताह से चल रही श्रीमद्भागवत कथा को विराम दिया गया।
मंदिर समिति के तत्वावधान में चल रहे श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान कथा के अंतिम दिन अध्यक्ष राज सिंह साध ने कथा व्यास आचार्य प्रदीप गोस्वामी जी महाराज को तिलक कर पटका पहना सम्मानित किया। शाम के वक्त भाजपा नेता अंकित वर्मा ने रासलीला का फीता काट शुभारंभ किया। पूजा-अर्चना पंडित भुवनेश्वर बड़थवाल ने कराई। रजनीश झांकी आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। सुमन शर्मा, लता, अनिता धीमान, कांता बंसल, मंजू शर्मा, त्रिलशा सैनी आदि ने राधा कृष्ण को वस्त्र अर्पित कर आरती की। आयोजन में सतीश राठौर, नरेंद्र बंसल, नीरज गोयल, प्रमोद शर्मा, पंडित राजकुमार शर्मा, सुमित बंसल, कविराज चौधरी, राजीव शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

चिलकाना सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मंदिरों को रंगीन लाइटों से सजाया गया। मेन बाजार स्थित हनुमान मंदिर में पंडित अनिरुद्ध शर्मा तथा मुकेश शर्मा, लाला लक्ष्मी चंद सिंघल के मंदिर में अलकेश शर्मा तथा बस स्टैंड के नजदीक स्थित राधा कृष्ण मंदिर में सोमपाल शर्मा ने भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया। बस स्टैंड स्थित देवी बाला सुंदरी के मंदिर प्रांगण में भव्य राधा कृष्ण जी की झांकी का उद्घाटन समाजसेवी राजीव सिंघल तथा बालकृष्ण शर्मा ने फीता काटकर किया।

चिलकाना के मंदिर में बनाई गई खाटूश्यामजी की झांकी

चिलकाना के मंदिर में बनाई गई खाटूश्यामजी की झांकी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed