फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Booster dose to senior citizens by organizing camp

शिविर लगाकर वरिष्ठ नागरिकों को लगाई बूस्टर डोज

Fri, 21 Jan 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Booster dose to senior citizens by organizing camp
सहारनपुर। प्रताप मार्केट स्थित कार्यालय में जिला अस्पताल की टीम द्वारा एडिशनल सीएमओ डॉ. सुनील वर्मा के नेतृत्व में सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों के लिए एक विशेष कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 40 वरिष्ठ नागरिकों को बूस्टर डोज लगाई गई।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन करते हुए वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ. सुनील वर्मा ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में वरिष्ठ नागरिक जागरूक होकर तीसरी डोज लगवाएं। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सीन लगवाना मुख्य टारगेट है। उन्होंने कोरोना वायरस के प्रकार एवं इसके फैलने की भी जानकारी उपलब्ध कराई। संस्थापक केएल अरोड़ा ने कहा कि शीघ्र पूरे नगर के समस्त क्षेत्रों में सीनियर सिटीजन के लिए टीकाकरण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष डॉ. केके खन्ना ने कहा कि जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण के विषय में अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। सामाजिक संस्थाओं का दायित्व है कि वह सामान्य जनमानस को इस विषय में जागरूक करें। इस दौरान दीपक, विवेक, केएल दावड़ा, टीएस चेन्नी, यशपाल मलिक, प्रेमनाथ छोकरा, अनुपमा महाजन, आरके जैन, एमपी सिंह, गुरदीप कौर, अरविंद कुमार जैन, राजकुमार मैनी, आरसी शर्मा, बृजमोहन सिंघल, मालती सिंघल, सुदेश सेठ, सुमन बाला गुप्ता, गजे सिंह, बलवीर कौर चन्नी, ओमप्रकाश होरा, कृष्णा वंती, योगेंद्र कुमार, रामेश्वर प्रसाद उपाध्याय, प्रदीप कुमार जैन, राजकुमार सैनी, देवेंद्र कुमार, श्यामलाल, कृष्ण आर्य, हरजीत सिंह, सुखदेव चंद धीमान, जसवंत राय अरोड़ा, सरोज अरोड़ा, नरेश धनगर, आकाश सपरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed