फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bodies of two unknown youths found in Link Canal

लिंक नहर में मिले दो अज्ञात युवकों के शव

Fri, 22 Jan 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bodies of two unknown youths found in Link Canal
बड़गांव/नानौता (सहारनपुर)। लिंक नहर में चार किमी के अंतराल पर दो युवकों के शव मिले। उनकी पहचान नहीं हो सकी है। इनमें से एक युवक का शव निर्वस्त्र अवस्था में था। पुलिस ने शवों को सहारनपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव मौरा के समीप जड़ौदा पांडा यमुना नहर और गंग नहर के संगम के पास शुक्रवार दोपहर अज्ञात शव को देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाल लिया। पुलिस के अनुसार शव करीब चार-पांच दिन पुराना दिख रहा है। मृतक के शरीर पर लोवर व टी शर्ट तथा पैरों में जूते थे। शव के क्षत-विक्षत होने से उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश भी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी निरीक्षक रनवीर सिंह ने बताया कि शव कहीं से बहकर नहर में आ गया है जो कई दिन पुराना दिख रहा है। इससे करीब चार किमी दूर नानौता थाना क्षेत्र में गांव भोजपुर के पास एक अन्य युवक का शव मिला। यह निर्वस्त्र अवस्था में था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष शोबीर नागर ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। दोनों युवकों की उम्र करीब 35 साल के आस पास है। माना जा रहा है कि दोनों की मौत एक साथ ही हुई है।
विज्ञापन

लिंक नहर में चार किमी के अंतराल पर दो युवकों के शव मिले हैं। पहचान की कोशिश की जा रही है। पहचान होने या निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद शवों का पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। तभी पता चलेगा कि युवकों की हत्या हुई है या फिर वे हादसे का शिकार हुए हैं। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। -- अतुल शर्मा, एसपी देहात सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed