{"_id":"623cba59046473490c1627a8","slug":"board-exams-begin-amid-tight-security-saharanpur-news-mrt581691650","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच हुई बोर्ड परीक्षाएं शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच हुई बोर्ड परीक्षाएं शुरु
विज्ञापन
दल्हेड़ी के इंटर कालेज में परिक्षार्थियों को चैक करते अध्यापक
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान/गंगोह/नकुड़ (सहारनपुर)। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा पहले दिन कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित हुई। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए अधिकारी दिन भर परीक्षा केंद्रों के चक्कर लगाते रहे। नकुड़ में एसडीएम ने परीक्षा केंद्रों के पास खुली फोटो स्टेट की दुकानों को बंद कराया।
रामपुर मनिहारान के तीन परीक्षा केंद्रों पर 2158 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। पहली पाली में हाई स्कूल हिंदी का पेपर देखकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं को जांच के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम संजीव कुमार ने जैन इंटर कॉलेज में निरीक्षण कर परीक्षा की व्यवस्था को परखा। गोचर कृषि इंटर कॉलेज में 1047, जैन इंटर कॉलेज में 445, चमनलाल दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज में 666 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया।
गंगोह में प्रथम पारी में हिंदू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हिंदी प्रथम हाई स्कूल की परीक्षा में कुल 508 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सेंटर इंचार्ज प्रधानाचार्य विजय कुमार ने बताया कि 72 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। दिलीप सिंह राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य नीरा शर्मा ने बताया कि 239 ने हाई स्कूल की परीक्षा दी, नौ अनुपस्थित रहे। सेक्टर मजिस्ट्रेट सीमा शेखर ने केंद्रों पर जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
नकुड़ में एसडीएम अजय कुमार ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास खुली फोटो स्टेट की दुकानों को बंद कराया। उन्होंने अंबेहटा स्थित एक परीक्षा सेंटर का निरीक्षण किया। उधर केएलजीएम इंटर कॉलेज में संपन्न हुई प्रथम पारी की परीक्षा में 68 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक गौरव मिश्र ने बताया कि प्रथम पारी की परीक्षा में 511 में से 444 छात्रों ने परीक्षा दी।

अंबेहटा के एक परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम अजय कुमार अम्बष्ट- फोटो : SAHARANPUR

सरसावा के दयाचंद जैन इंटर कॉलेज में परीक्षार्थियों की जांच करते परीक्षक- फोटो : SAHARANPUR