फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bloody clash between students, one injured

छात्रों के बीच खूनी संघर्ष, एक घायल

Thu, 24 Feb 2022 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bloody clash between students, one injured
छात्रों के बीच खूनी संघर्ष, एक घायल
विज्ञापन

सहारनपुर। चकराता मार्ग पर महाराज सिंह डिग्री कॉलेज के पास गाली-गलौज को लेकर हुए विवाद में छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। पीठ पर चाकू लगने से एक छात्र घायल हो गया। नगर कोतवाली पुलिस के पहुंचने से पूर्व आरोपी फरार हो गए। घायल का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
जनपद बलिया निवासी विवेक राय महाराज सिंह डिग्री कॉलेज में बीए के तृतीय वर्ष का छात्र है और वह पीसीएस की भी तैयारी कर रहे हैं। विवेक के मुताबिक कुछ छात्रों ने उन्हें जानकारी दी कि दूसरे गुट के छात्र उसको गाली दे रहे हैं। इस पर विवेक राय ने फोन कर दूसरे गुट के छात्र से पूछा कि वह उसे गाली क्यों दे रहे हैं। विवेक राय ने बताया कि आरोपी छात्र ने फोन पर भी गाली गलौज की। इसके बाद विवेक राय को आरोपी पक्ष की ओर से कॉल की गई। फोन करने वाले युवक ने कहा कि बृहस्पतिवार की सुबह विवेक कॉलेज के गेट के पास मिले। उससे आमने-सामने आकर माफी मांगकर विवाद को खत्म किया जाएगा। विवेक बृहस्पतिवार को कॉलेज के गेट पर अपने दोस्तों के साथ पहुंच गया। विवेक का कहना है कि इसी बीच दूसरे गुट के 15 से 20 छात्र हॉकी, लाठी-डंडे व हथियार लेकर वहां पहुुंचे और उसपर जानलेवा हमला कर दिया। बीच बचाव कराने में दोस्त भी चोटिल हुए। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से विवेक पर चाकू से प्रहार किया गया। पीठ में चाकू लगने की वजह से वह घायल हो गया। पता लगने पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी छात्र फरार हो गए। विवेक राय को जिला अस्पताल में उपचार दिलाया गया है। वहीं, एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है। जानकारी मिली है कि विवेक राय एक उच्चाधिकारी का भतीजा हैं।
विज्ञापन

कॉलेज परिसर के भीतर कुछ नहीं हुआ है। छात्रों के बीच कॉलेज परिसर के बाहर क्या हुआ क्या नहीं इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन यदि छात्रों के बीच कहीं भी कोई झगड़ा हुआ है तो यह भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेसर अनिल कुमार, प्राचार्य, महाराज सिंह कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed