फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Block Education Officer suspended in land auction case

भूमि नीलामी मामले में खंड शिक्षा अधिकारी निलंबित

Fri, 24 Sep 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Block Education Officer suspended in land auction case
सहारनपुर। गंगोह ब्लॉक के गांव मनोहरा स्थित प्राथमिक विद्यालय की कृषि भूमि की नीलामी प्रक्रिया में गड़बड़ी के मामले में खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार मेहरा को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में वह डायट प्राचार्य कार्यालय पटनी से संबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन

विद्यालय की करीब 45 बीघा कृषि भूमि की नीलामी प्रक्रिया में गड़बड़ी का मामला उच्च न्यायालय प्रयागराज पहुंचा था। मामले में कुछ दिन पहले ही उच्च न्यायालय ने जिलाधिकारी सहारनपुर को खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार मेहरा के विरुद्घ कार्रवाई के आदेश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार के द्वारा उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया था। विनोद कुमार मेहरा को उत्तर प्रदेश सरकारी सेवा नियमावली 1999 के नियम-4 के तहत निलंबित करते हुए उनके विरुद्घ अनुशासनिक कार्यवाही करने का निर्णय लेते हुए प्रकरण में मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक सहारनपुर को पदेन जांच अधिकारी नामित किया गया है। निलंबन अवधि में वह डायट प्राचार्य कार्यालय पटनी से संबद्ध रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार मेहरा के निलंबन की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed