फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BKYu Tikait also supported the dharna

धरने को भाकियू टिकैत ने भी दिया समर्थन, डीएम के अनुरोध को भी नहीं माना

Fri, 19 Nov 2021 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
BKYu Tikait also supported the dharna
नागल में धरना स्थल पर किसानों से बातचीत करते डीएम अखिलेश सिंह - फोटो : SAHARANPUR
धरने को भाकियू टिकैत ने भी दिया समर्थन
विज्ञापन

नागल (सहारनपुर)। किसानों की समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर भाकियू तोमर द्वारा मीरपुर रेलवे फाटक पर दिए जा रहे धरना प्रदर्शन के सातवें दिन भाकियू टिकैत गुट ने भी समर्थन का एलान कर दिया। शुक्रवार को डीएम अखिलेश सिंह भी मौके पर पहुंचे और जल्द मांग पूरी करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त करने की अपील की लेकिन किसानों ने इंकार कर दिया।

धरने पर समर्थन देने पहुंचे भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि किसानों की जायज मांग भी पूरी नहीं हो पाती है। प्रशासनिक अधिकारी केवल आश्वासन ही देते हैं। जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होती, तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे। भाकियू तोमर के मंडल उपाध्यक्ष चौधरी बिरेंदर सिंह ने कहा कि किसान पीछे हटने वाला नहीं है। वह धरना स्थल पर रात दिन बैठा है और अपने अधिकार के लिए वह हर तरह की लड़ाई लड़ने को तैयार है। इसी दौरान डीएम अखिलेश सिंह, देवबंद एसडीएम दीपक कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों से धरना समाप्त करने का अनुरोध किया, लेकिन किसानों ने साफ मना कर दिया। इस मौके पर थाना अध्यक्ष बीनू सिंह, विजेंद्र उर्फ काला, अर्जुन सिंह, सतीश त्यागी, सुलेमान, असलम, लहरी सिंह, जगदीश वालिया, जितेंद्र महेंद्र वालिया, मुकेश, छोटा, प्रमील, बलवीर सिंह, संजय शर्मा, प्रवीण वालिया, पप्पू भगत, मन्नू, राव अशफाक, निखिल त्यागी समेत काफी किसान मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed