फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BKU workers block Delhi Highway in Rampur Maniharan, SDM intervenes and clears the jam

UP: अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर BKU कार्यकर्ताओं ने जाम किया दिल्ली हाईवे, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया

Tue, 09 Sep 2025 05:06 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 09 Sep 2025 05:06 PM IST
सार

रामपुर मनिहारान में अधिकारियों के नहीं पहुंचने से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को दिल्ली हाईवे जाम कर दिया। करीब आधे घंटे बाद एसडीएम के मौके पर पहुंचकर ज्ञापन लेने के बाद जाम खुलवाया गया।

विज्ञापन
BKU workers block Delhi Highway in Rampur Maniharan, SDM intervenes and clears the jam
हाईवे पर लगा जाम - फोटो : amarujala

विस्तार

रामपुर मनिहारान में मंगलवार को किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पर धरने पर बैठे थे। ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर गुर्जर के नेतृत्व में शुरू हुए इस धरने में करीब दो घंटे तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने दिल्ली हाईवे बस स्टैंड पर जाकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

 

जाम के चलते स्कूली बच्चों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी में लोग आधे घंटे तक फंसे रहे। वाहन चालकों को पास के गांव और गलियों से होकर निकलना पड़ा। पैदल यात्रियों को भी दिक्कत हुई।

विज्ञापन

 

थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह नागर ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद एसडीएम डॉ. पूर्वा मौके पर पहुंचीं और किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ज्ञापन भी लिया और आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed