फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP Yuva Morcha took out cycle rally

भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली साईकिल रैली

Tue, 03 Aug 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
BJP Yuva Morcha took out cycle rally
टोक्यो ओलिम्पिक में गए 127 खिलाड़ियों के दल का हौसला बढ़ाये जाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ता द्वारा च? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। टोक्यो ओलंपिक में 127 खिलाड़ियों के दल का हौसला बढ़ाए जाने को चलाए जा रहे चीयर फॉर इंडिया अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा ने साइकिल रैली निकाली।
विज्ञापन

रामलीला ग्राउंड हकीकत नगर से शुरू हुई साइकिल रैली का नेतृत्व भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुंबर व भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने किया। रैली हकीकतनगर से चलकर दिल्ली रोड स्थित साउथ सिटी मैदान पर संपन्न हुई। महानगर अध्यक्ष राकेश जैन व महापौर संजीव वालिया ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में 127 खिलाड़ियों का दल भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा है, जो कि आज तक का सबसे बड़ा दल है। सभी भारतवासियों का यह दायित्व बनता है कि खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें। पूर्व विधायक राजीव गुंबर व भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि भाजपा नेतृत्व के निर्देशानुसार युवा मोर्चा द्वारा खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए चीयर फॉर इंडिया अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान राहुल झांब, सूरज शुक्ला, सत्यार्थ प्रकाश, सागर मेहता, शुभम गोयल, सनी दीक्षित, राहुल तोमर, सुमेर सिंह शेखावत, हितेश शर्मा, गौरव कक्कड़, पंडित कपिल कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पद्म सिंह ढायकी बने किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री
सहारनपुर। भाजपा ने पद्म सिंह ढायकी को किसान मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाया है। इसका पता लगने पर जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, विधायक देवेंद्र निम, किरत सिंह, ब्रिजेश सिंह, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने पद्म सिंह ढायकी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed