फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP workers took out tricolor yatra with children

भाजपाईयों ने स्कूली बच्चों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

Thu, 11 Aug 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
BJP workers took out tricolor yatra with children
भाजपाइयों ने बच्चों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन

सहारनपुर, बेहट। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं व स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकालने के साथ ही लोगों को अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने का आह्वान किया गया।

बुधवार को तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी एवं पूर्व विधायक नरेश सैनी ने संयुक्त रूप से किया। यात्रा गांधी चौक से शुरू होकर मेन रोड, मोहल्ला मनिहारान, महाजनान, खालसा आदि मोहल्लों से होती हुई वापस गांधी चौक पहुंचने पर संपन्न हुई। इससे पूर्व आयोजित भाजपा नेता सुनील राजदेव उर्फ बिट्टू के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने लोगों से 13,14 व 15 अगस्त को अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झंडा फहराने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक ने लोगों को झंडे भी वितरित किए। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, जिला पंचायत सदस्य हंसराज गौतम, जिला कोषाध्यक्ष अनिल सिंघल, भाजपा नेता संजीव कर्णवाल उर्फ बॉबी आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुभाष सैनी व विजय सैनी, युवा मोर्चा के जिला मंत्री विजेंद्र सैनी, मनोज चौहान, ठाकुर तेजवीर सिंह, नीरज चौहान, मुस्तकीम अय्यूबी, वशिष्ठ गुप्ता, जितिन सैनी, नरेश कुमार, प्रमोद सैनी, अमित कुमार, विशाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed