{"_id":"5fe238488ebc3e3c4c2fd73c","slug":"bjp-workers-are-busy-preparing-for-panchayat-elections-saharanpur-news-mrt5169076143","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव की तैयारियों जुटी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव की तैयारियों जुटी भाजपा
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटे भाजपा कार्यकर्ता
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि महानगर की देहात विधानसभा में जिला पंचायत के सात वार्ड में चुनाव संयोजक बनाए गए हैं।
इसके अलावा टीमें गठित की गई। गांवों में संयोजक बनाए जा रहे हैं। महानगर संयोजक अरुण यादव व भाजपा नेता मुकेश चौधरी ने कहा कि 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन संवाद से ज्यादा से ज्यादा किसानों को जोड़ा जाए। सह संयोजक शीतल विश्नोई ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के दिशा निर्देशानुसार कार्यक्रम होंगे। इस दौरान महानगर महामंत्री विपिन कुमार, महिपाल वाल्मीकि, संजय शर्मा, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, मुनेश त्यागी, विजेंद्र धीमान, गीता राम सैनी, विशंभर सिंह, राजेश जौहरी, सतवीर यादव, रविंद्र पुण्डीर मौजूूद रहे।
इनके अलावा यूपी सहकारिता यूनियन के निदेशक व पंचायत चुनाव के जिला प्रभारी बिजेंद्र कश्यप ने रामपुर मनिहारान विधानसभा की बैठक में दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम होंगे। साथ ही सेवा सप्ताह के तहत कुष्ठ आश्रम और सरकारी अस्पतालों में फल वितरित किए जाएंगे और कई जगहों पर पौधरोपण होगा। उन्होंने चुनाव तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान आनंद राणा, डाक्टर रमेश चंद पंवार, ऋषिपाल, चरण सिंह, किशोर चौधरी, प्रेम सैनी, राहुल, सतपाल, ब्रह्म सिंह, सन्नी चौधरी मौजूद रहे।