फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP will form government after getting thumping majority with good governance: Bhupendra

सुशासन के बूते प्रचंड बहुमत पाकर सरकार बनाएगी भाजपा

Tue, 21 Dec 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
BJP will form government after getting thumping majority with good governance: Bhupendra
छुटमलपुर में आपस में हाथापाई करते भाजपाई - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भाजपा की जनविश्वास यात्रा का नागल, कोटा, गागलहेड़ी, छुटमलपुर, मुजफ्फराबाद और अनवरपुर बरौली पहुंचने पर पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा अपने सुशासन और विकास कार्यों के बूते प्रचंड बहुमत पाकर फिर से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान कोटा, गागलहेड़ी और अनवरपुर बरौली में जनसभाओं का आयोजन किया गया। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जिन्नावादी विचारधारा से बचना होगा और राष्ट्रवाद की विचारधारा वाली पार्टी भाजपा को दोबारा फिर प्रदेश की सत्ता देनी होगी, तभी प्रदेश का विकास संभव है। सांसद अलीगढ़ व प्रदेश के यात्रा प्रमुख सतीश गौतम कहा कि सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं से पंक्ति के सबसे बाद वाले व्यक्ति को भी लाभ दिलाने का काम किया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि पूर्व की सरकार में मेरठ, कैराना, कांधला, मुरादाबाद से हिंदुओं का लगातार पलायन होता था, लेकिन जिस दिन से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है उस दिन से पलायन रुका है। आज हर समाज भाजपा के साथ खड़ा है। आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी और कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के माध्यम से महिला संबंधी अपराधों पर नकेल लगी है। पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल, बलिया खेड़ी ब्लाक प्रमुख सोनिया ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष मास्टर मांगेराम चौधरी, उप्र पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष जसवंत सैनी, विधायक देवेंद्र निम, विधायक कुंवर बृजेश, जिलाध्यक्ष डा महेंद्र सैनी, जिला प्रभारी डीके शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, मुकेश चौधरी, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुटमलपुर में यात्रा का स्वागत पूर्व विधायक महावीर राणा, साहब सिंह पुंडीर, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री बिजेंद्र कश्यप की टीमों ने किया। शिव मंदिर पर महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष कविता अरोड़ा व सदस्यों ने पंचायती राज मंत्री को तिलक कर और पुष्प भेंट कर स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष दूबे सिंह कांबोज, अभय राणा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश राणा, विकास गुप्ता, अंकित वर्मा, सुशील राणा, डा अमित सैन, कविराज चौधरी आदि मौजूद रहे। बरौली की जनसभा में कार्यक्रम संयोजक सोनेंद्र राणा, चेतन सैनी, ठा. राजबीर सिंह, अजीत राणा, मंडल अध्यक्ष सुभाष सैनी रहे।
स्वागत के दौरान नेताओं के समर्थकों में हुई हाथापाई
छुटमलपुर। कस्बे के पंचायत घर पर यात्रा के स्वागत के दौरान अपने वाहन को यात्रा के मुख्य वाहन के सामने रखने की होड़ के चलते अभय राणा और साहब सिंह पुंडीर समर्थकों में हाथापाई हो गई। जिससे यात्रा में शामिल नेता भी असहज हो गए। बाद में उन्होंने दोनों नेताओं के वाहन से अपने वाहन को आगे निकलवाया।

शक्ति प्रदर्शन को निकाले जुलूसों से लगा जाम
यात्रा के स्वागत के लिए सुबह 11 बजे से ही अभय राणा और साहब सिंह पुंडीर समर्थकों ने कसबे में जुलूस निकाल अपना शक्ति प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इसके चलते एक घंटे तक कस्बे में जाम के हालत बने रहे। हाईवे पर वाहनों को रेंग कर गुजरना पड़ा। ।

छुटमलपुर में जुलूस के दौरान लगे जाम में फंसे वाहन

छुटमलपुर में जुलूस के दौरान लगे जाम में फंसे वाहन- फोटो : SAHARANPUR

छुटमलपुर में मंत्री भूपेंद्र सिंह को पुष्प भेंट करती महिला मोर्चा पदाधिकारी

छुटमलपुर में मंत्री भूपेंद्र सिंह को पुष्प भेंट करती महिला मोर्चा पदाधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

नागल में यात्रा के स्वागत के लिए खड़े विधायक जिलाध्यक्ष और अन्य

नागल में यात्रा के स्वागत के लिए खड़े विधायक जिलाध्यक्ष और अन्य- फोटो : SAHARANPUR

गागलहेड़ी में मंच से अभिवादन स्वीकार करते यात्रा में शामिल नेतागण

गागलहेड़ी में मंच से अभिवादन स्वीकार करते यात्रा में शामिल नेतागण- फोटो : SAHARANPUR

नागल में जनसभा में उमड़ी भीड़ और मंच पर उपस्थित नेतागण

नागल में जनसभा में उमड़ी भीड़ और मंच पर उपस्थित नेतागण- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed