{"_id":"6255c400e49d50557669e6cd","slug":"bjp-s-vandana-verma-became-mlc-saharanpur-news-mrt5842873152","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की वंदना वर्मा एमएलसी बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की वंदना वर्मा एमएलसी बनी
विज्ञापन
जेवी जैन डिग्री कॉलेज एमएलसी चुनाव में जीत के बाद एमएलसी बनी वंदना वर्मा को प्रमाण पत्र सौंपते डी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर प्राधिकारी स्थानीय निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी वंदना वर्मा विजयी घोषित हुई हैं। इस सीट पर भाजपा ने पहली बार जीत हासिल की है। वंदना वर्मा ने सपा प्रत्याशी मोहम्मद आरिफ को 3001 मतों से पराजित किया। वंदना को 3843 मत और आरिफ को 842 मत मिले है। चुनाव मैदान में उतरे बाकी तीन निर्दलीय प्रत्याशी सुशील को 11, प्रमोद आर्य को 18 और जाहिद को छह वोट मिले हैं। तीनों जनपद सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर में पड़े 4932 मतों में से 212 मत निरस्त हुए हैं। वंदना की जीत के बाद भाजपाइयों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।
एमएलसी सीट के लिए गत नौ अप्रैल को मतदान कराया गया था। तीनों जिलों में कुल 5115 वोटरों में से 4932 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मंगलवार को महानगर के जेवी जैन डिग्री कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे मतगणना शुरू की गई। 22 पेटियों को खोल कर सभी मत मिला कर सात टेबल पर गिनती शुरू की गई। इस दौरान डीएम अखिलेश सिंह, एसएसपी आकाश तोमर मतगणना स्थल पर मौजूद रहे। तीन घंटे में ही मतगणना पूरी हो गई। चुनाव परिणाम में भाजपा की वंदना वर्मा को सर्वाधिक 3843 मत मिलने पर विजेता घोषित किया गया। उन्होंने सपा के आरिफ (842) को 3001 मतो से हराया। वंदना की जीत के साथ ही वहां मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। इस दौरान जिला प्रभारी प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, विधायक देवेंद्र निम, विधायक विक्रम सैनी आदि मौजूद रहे।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही
सहारनपुर। जेवी जैन डिग्री कॉलेज में मतगणना कराई गई। मतगणना के लिए कड़े सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए गए थे। जेेवी कॉलेज रोड और मल्हीपुर मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। मतगणना के दौरान इस मार्ग का यातायात भी डायवर्ट किया गया था।
विज्ञापन
प्रत्याशी मिले मत
वंदना वर्मा भाजपा 3843
मोहम्मद आरिफ सपा 842
प्रमोद आर्य निर्दलीय 18
सुशील निर्दलीय 11
जाहिद निर्दलीय 8
निरस्त मत 212
कुल मत 4932

जेवी जैन डिग्री कॉलेज एमएलसी चुनाव में जीत के बाद एमएलसी बनी वंदना वर्मा के साथ खुशी मनाते भाजपा ?- फोटो : SAHARANPUR