फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP's thanksgiving meeting in ruckus

भाजपा की धन्यवाद बैठक में कार्यकर्ताओं का हंगामा

Tue, 05 Dec 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 05 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
BJP's thanksgiving meeting in ruckus
भाजपा की बैठक में हंगामा करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर नगर निगम चुनाव में मेयर और 28 पार्षद पद जीतने पर भाजपा द्वारा रखी गई धन्यवाद बैठक में हंगामा हो गया। पूर्व विधायक लाज कृष्ण गांधी ने जब कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा के मुकाबले नगर निगम चुनाव में हिंदू बाहुल्य क्षेत्रों में ज्यादा मतदान हुआ है, लेकिन संगठन को विधानसभा चुनाव में मिले मतों से छह सौ वोट कम मिले।
विज्ञापन


इससे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की लापरवाही नजर आती है। इस पर कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सोमवार को सर्किट हाउस रोड स्थित मेयर संजीव वालिया के चुनाव कार्यालय पर भाजपा द्वारा धन्यवाद बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


पूर्व विधायक व लोकसभा क्षेत्र पालक लाजकृष्ण गांधी ने नगर निगम चुनाव में हुए मतदान की समीक्षा का ब्योरा प्रस्तुुत किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में शहर सीट पर हुए मतदान के मुकाबले नगर निगम के चुनाव में हिंदू बाहुल्य क्षेत्रों में अधिक मतदान हुआ है, लेकिन पार्टी प्रत्याशी को विधानसभा चुनाव के मुकाबले 600 वोट कम मिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा का वोट दूसरे राजनीतिक दलों को पड़ा है। इसमें भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की लापरवाही साफ नजर आती है। कुछ कार्यकर्ताओं ने पार्टी के खिलाफ काम किया है। इस बात को लेकर कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। 

 कार्यकर्ताओं ने कहा कि लाजकृष्ण गांधी साफ-साफ उन लोगों के नाम बताएं, जिन्होंने पार्टी के खिलाफ काम किया। इसी बीच मेयर संजीव वालिया ने माइक थाम लिया और मामला शांत कराया। यहां बता दें कि निकाय चुनाव में भाजपा की गुटबाजी पूरी तरह से सतह पर थी। ऐसे में सोमवार को बैठक में यह मुद्दा उठते ही आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया और हंगामा जोरदार हो गया। 


 इस दौरान राज्य मंत्री धर्म सिंह सैनी, सांसद राघव लखनपाल शर्मा, नगर निगम चुनाव समिति के प्रभारी विजयपाल तोमर, महानगर प्रभारी महेंद्र धनौरिया, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, सुरेंद्र शर्मा, अमित वर्मा सहित दर्जनों भाजपाई मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed