फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP's district and metropolitan executive will be formed after investigation

पड़ताल कर ही बनेगी भाजपा की जिला और महानगर कार्यकारिणी

Sun, 22 Dec 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
BJP's district and metropolitan executive will be formed after investigation
सहारनपुर। भाजपा ने जिला और महानगर अध्यक्ष घोषित करने के बाद जिला एवं महानगर कार्यकारिणी के गठन की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत इस बार जिला एवं महानगर कार्यकारिणी का गठन प्रदेश स्तर का पदाधिकारी कराएगा। इसी तरह मंडलों की कार्यकारिणी के गठन में क्षेत्रीय स्तर के पदाधिकारी की अहम भूमिका रहेगी।
विज्ञापन

जिला कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष के अलावा चार महामंत्री, आठ मंत्री, आठ उपाध्यक्ष, एक मीडिया प्रभारी और एक कोषाध्यक्ष सहित 23 पदाधिकारियों कार्यकारिणी बनेगी। इसी तरह महानगर की कार्यकारिणी का गठन होना है। पहले जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष कार्यकारिणी के गठन के लिए भाजपाइयों को नाम भेजते थे, जिस पर पार्टी हाईकमान की मुहर लगती थी, लेकिन इस बार जिला और महानगर कार्यकारिणी में प्रदेश स्तर के पदाधिकारी और मंडलों की कार्यकारिणी क्षेत्रीय स्तर के पदाधिकारी का दखल रहेगा। प्रदेश और क्षेत्र स्तर के पदाधिकारी जमीनी स्तर पर पड़ताल करेंगे। दो वर्ष की सक्रियता देखने के बाद ही भाजपाइयों के नाम भेजे जाएंगे। इसके लिए प्रदेश और क्षेत्र का पदाधिकारी मंडल अध्यक्षों और वरिष्ठ भाजपाइयों से संपर्क करेंगे, उसके बाद ही फाइनल सूची भेजी जाएगी। जनवरी माह में जिला, महानगर और मंडलों की कार्यकारिणी गठित की जाएगी। इसको लेकर भाजपाइयों में खलबली मची है। क्योंकि इस बार पड़ताल होने के बाद ही पद मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed