फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP is necessary for rule of law and development in the state: Modi

प्रदेश में कानून व्यवस्था के राज और विकास के लिए भाजपा जरूरी: मोदी

Fri, 11 Feb 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
BJP is necessary for rule of law and development in the state: Modi
सहारनपुर में रिमाउंट डिपो मैदान पर प्रधान मंत्री की चुनावी जनसभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री न - फोटो : SAHARANPUR
प्रदेश में कानून व्यवस्था के राज और विकास के लिए भाजपा जरूरी: मोदी
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि घोर परिवारवादी फिर से सत्ता पाना चाहते हैं। ये लोग सत्ता में आकर बदला लेने की ठान बैठे हैं, जब वे सत्ता में थे तो उन्होंने जनता का कोई भला नहीं किया। प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज कायम रहे, हमारी बहू-बेटियों को सुरक्षा का माहौल मिले, गरीबों को उनका हक मिले, पीएम योजना का लाभ गरीबों को मिलता रहे, जो विकास चल रहा है वह चलता रहे, इसके लिए फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार जरूरी है।
प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार को सहारनपुर के रिमाउंट डिपो के मैदान से चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मां शाकंभरी का नमन करते हुए अपने भाषण की शुरूआत की और विपक्ष पर खूब निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज ये परिवारवादी लोग फिर से जनता से लगातार खोखले वायदे कर रहे हैं। अब जनता इन लोगों के बहकावे में नहीं आने वाली। जब इन्हें मौका मिला था तो 22 घंटे शहर और 20 घंटे गांव में बिजली देने के बात कही थी, लेकिन अपने जिले में रोशनी कर पूरे प्रदेश को अंधकारमय बना दिया था।
विज्ञापन

भाजपा जो संकल्प लेती है पूरा करती है: मोदी
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम हर नागरिक को सम्मान और अवसर देने का काम कर रहे हैं। भाजपा का घोषणा पत्र लोक कल्याण का संकल्प पत्र है। हमने जो संकल्प किए थे, वो पांच साल में पूरे किए हैं। क्योंकि भाजपा में यह परंपरा रही है, जो संकल्प लेती है उसे पूरा करती है।उन्होंने गन्ना किसानों के बारे में कहा कि पूर्व की सरकारों ने जितना भुगतान बीते दस सालों में किया, उससे कही ज्यादा भुगतान योगी सरकार ने किसानों का कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिमाउंट डिपो के मैदान पर आयोजित सभा में प्रधानमंत्री ने कहा कि सहारनपुर में ही गरीबों के लिए 500 आवास बनाने का वायदा किया, मगर 200 ही घर बनाए। योगी सरकार में 31 हजार पीएम आवास स्वीकृत हुए, जिनमें से 18 हजार बन चुके हैं। जब योगी सरकार में गुंडे, माफिया पर कार्रवाई होती है, वो जेल जाते हैं तो इन्हें परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि गन्ने से 12 हजार करोड़ रुपये का एथेनॉल बनाया गया, इस धनराशि से प्रदेश का विकास कराया गया। हम किसानों को भी आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं, गन्ना किसानों की ताकत बढ़ाना चाहते हैं, जिसके लिए एक विजन पर काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने भरपूर विकास कराया है। यह विकास लगातार जारी रहे, इसलिए फिर से भाजपा की सरकार जरूरी है।
दूसरी सरकार होती तो रास्ते में बिक जाती वैक्सीन
सहारनपुर। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार ने सबको फ्री वैक्सीन दी। देश की 135 करोड़ आबादी को फ्री में वैक्सीन देकर सरकार ने बड़ा काम किया है। यही वजह रही है कि तीसरी लहर कब आई और कब चली गई पता ही नहीं चला। इसके बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में सबको फ्री वैक्सीन मिल रही है। यदि दूसरे दलों की सरकार होती तो वैक्सीन बीच में ही बिक जाती।
मुस्लिम महिलाओं पर जुल्म न हो इसके लिए योगी सरकार जरूरी : मोदी
सहारनपुर। रिमाउंट डिपो मैदान पर चुुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग के साथ मुस्लिम महिलाओं को भी साधने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि हमने मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई है। मुस्लिम बहन बेटियों को सुरक्षा का विश्वास दिया है। जब मुस्लिम बेटियां एक और दो मिनट के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने लगीं और भाजपा की सरकार की तारीफ करने लगीं। इससे खुद को मुस्लिमों का ठेकेदार समझने वालों की नींद हराम हो गई। उनके पेट में दर्द होने लगा कि उनकी बेटियां मोदी-मोदी करने लगी हैं। उनको लगा कि मुस्लिम बहने मोदी के पक्ष में चली जाएंगी तो मुस्लिम बेटियों का राज आ जाएगा। इसलिए मुस्लिम बहन बेटियों का हक और विकास रोकने के लिए वह नए-नए तरीके खोज रहे हैं। वह लोग मुस्लिम बहनों को बहला रहे हैं, ताकि फिर से मुस्लिम बेटियों को पीछे धकेला जा सके। कोई भी मुस्लिम महिलाओं पर जुल्म ना कर सके। इसके लिए उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार बहुत जरूरी है।
सहारनपुर को कर दिया था उपेक्षित: योगी
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की सीमा पर बसे सहारनपुर को पूर्व की सरकारों ने उपेक्षित कर दिया था। हमने मां शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय, बाईपास और हाईवे बनाने की दशकों पुरानी मांग को पूरा किया है।
देहरादून रोड स्थित रिमाउंट डिपो मैदान पर आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां शाकंभरी देवी और मां बाला त्रिपुरा सुंदरी की धरती को नमन करते हुए भाषण की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले भाजपा जो संकल्प लेकर आई थी, उनको एक-एक कर पूरा किया गया है। पांच साल में सरकार ने भयमुक्त माहौल दिया है। संवाद

भाजपा सरकार में हर वर्ग सुरक्षित महसूस कर रहा: योगी
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में माफिया, गुंडों और दंगाइयों को सबक सिखाने का काम किया गया। अब किसी में हिम्मत नहीं की कांवड़ यात्रा रोक पाए। अब प्रदेश में दंगे नहीं होते। हमारी सरकार ने जहां एक तरफ विकास किया, दूसरी ओर धार्मिक भावनाओं का भी ख्याल रखा। आज मथुरा और वृंदावन में बड़े उत्सव होते हैं। डबल इंजन की सरकार में बहू-बेटियों सहित हर वर्ग लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। संवाद

सहारनपुर में रिमाउंट डिपो मैदान पर प्रधान मंत्री की चुनावी जनसभा में कैराना सांसद से वार्ता करत?

सहारनपुर में रिमाउंट डिपो मैदान पर प्रधान मंत्री की चुनावी जनसभा में कैराना सांसद से वार्ता करत?- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में रिमाउंट डिपो मैदान पर प्रधान मंत्री की चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोद?

सहारनपुर में रिमाउंट डिपो मैदान पर प्रधान मंत्री की चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोद?- फोटो : SAHARANPUR

रिमाउंट डिपो मैदान पर प्रधान मंत्री की चुनावी जनसभा में सहारनपुर पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओ का अ?

रिमाउंट डिपो मैदान पर प्रधान मंत्री की चुनावी जनसभा में सहारनपुर पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओ का अ?- फोटो : SAHARANPUR

रिमाउंट डिपो मैदान पर प्रधान मंत्री की चुनावी जनसभा में सहारनपुर की जनता को प्रणाम करते प्रधानम?

रिमाउंट डिपो मैदान पर प्रधान मंत्री की चुनावी जनसभा में सहारनपुर की जनता को प्रणाम करते प्रधानम?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed