सहारनपुर। केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम के तहत भाजपा ने चिकित्सकों को सम्मानित किया।
हकीकत नगर स्थित आईएमए भवन में आयोजित कार्यक्रम में कोरोना काल में चिकित्सकों द्वारा किए कार्यों की सराहना की गई। महापौर संजीव वालिया और पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि चिकित्सा सेवा सबसे बड़ी मानव सेवा है। कोरोना काल में चिकित्सकों ने सरकार का साथ देते हुए पूरी निष्ठा के साथ काम किया। इसी वजह से देश को कोरोना से निजात मिली है। पूर्व विधायक जगपाल सिंह और महानगर उपाध्यक्ष अनिल मित्तल ने कहा कि कोरोना काल में चिकित्सकों ने अपनी जान की परवाह किए बिना नागरिकों की जिंदगी बचाने का कार्य किया है। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक डॉ. पंकज खन्ना एवं सह संयोजक डॉ. संदीप ने कहा कि भाजपा हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने का काम करती है। इस मौके पर वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. पीडी गर्ग, डॉ. अजय सिंह, डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. केके खन्ना, डॉ. रमेश मनचंदा, डॉ. अनुराग मलिक, डॉ. नीलू राणा, डॉ. संदीप गर्ग, डॉ. शल जैन, डॉ. रमनदीप सिंह, डॉ. अनुप्रिया, डॉ. रेनू अग्रवाल, डॉ. हरमन, डॉ. विक्रांत को सम्मानित किया गया। इस दौरान महामंत्री किशोर शर्मा, शीतल विश्नोई, रेखा रोहिला, मनीष साहनी, अमित सेठी, स्वराज सैनी, अमित चौधरी, विजेंद्र धीमान मौजूद रहे।