फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP government has given good governance and development: Piyush

भाजपा सरकार ने दिया सुशासन और विकास: पीयूष

Sun, 13 Feb 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
BJP government has given good governance and development: Piyush
केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल के रोड शो में शमिल महिलाएं - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, डबल इंजन की भाजपा सरकारें किसानों, दलितों, वंचितों और महिलाओं का उत्थान कर रही हैं। भाजपा सरकार ने ही विकास के साथ सुशासन दिया है।
विज्ञापन

सहारनपुर नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी राजीव गुुंबर के समर्थन में जवाहर पार्क में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने प्रदेेश को गुंडों, माफिया और अपराधियों के हवाले कर उन्हें संरक्षण दिया। योगी सरकार ने कड़ी कार्रवाई कर विकास के साथ जनता को सुशासन दिया। सपा, बसपा और कांग्रेस ने जनता के साथ सिर्फ धोखा किया है। इस दौरान महापौर संजीव वालिया, राघव लखनपाल शर्मा, विधानसभा प्रभारी अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, क्षेत्रीय मीडिया सहसंयोजक गौरव गर्ग, सुधाकर अग्रवाल, डॉ. अनुपम गुप्ता, ईश्वर गोयल, अनुपम गुप्ता, अनिल गुरु, अरुण गुप्ता, लक्ष्य सिंघल, सुशील पुंडीर, वर्षा चोपड़ा, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी ने अपराधी को बनाया प्रस्तावक
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सपा ही अपराधियों को संरक्षण देती है। इसका उदाहरण है कि सहारनपुर में सपा के प्रत्याशी ने ऐसे व्यक्ति को प्रस्ताव बनाया है, जो आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रह चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुंडागर्दी की खत्म, व्यापारियों का हुआ दिया सम्मान : सत्यपाल
सहारनपुर। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं बागपत सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा, जहां सुरक्षा होती है, वहीं व्यापारी अच्छी तरीके से कारोबार कर सकते हैं। योगी सरकार ने व्यापारियों सहित सभी वर्गों को सुरक्षा दी, जिससे प्रदेश में व्यापारियों का उत्थान हुआ और रोजगार बढ़ा है। इसके साथ ही भाजपा सरकार ने सहारनपुर को कई सौगात दी।

रोड शो निकाला, पुष्प वर्षा से स्वागत
सहारनपुर। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल व बागपत सांसद सत्यपाल सिंह ने भाजपा प्रत्याशी राजीव गुंबर के साथ महानगर मोरगंज बाजार से शहीदगंज, नेहरू मार्केट, घंटाघर तक रोड शो किया। घंटाघर पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। श्रीराम चौक पर पार्षद मुकेेश गक्खड़, सोनू नरूला, हरजीत सिंह, प्रवीण तनेजा, सचिन, अवनीश चौहान ने केंद्रीय मंत्री का पुष्प वर्षा से स्वागत किया।

केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल के  रोड शो में  नेहरू मार्केट में व्यापारियो का अभिवादन स्वीकार केन्?

केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल के रोड शो में नेहरू मार्केट में व्यापारियो का अभिवादन स्वीकार केन्?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed