फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP engaged in making Jan Vishwas Yatra a success

जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने में जुटी भाजपा

Sun, 19 Dec 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
BJP engaged in making Jan Vishwas Yatra a success
21 दिसंबर को सहारनपुर पहुंचेगी जन विश्वास यात्रा
विज्ञापन

फोटो 18
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निकाली जा रही भाजपा की जनविश्वास यात्रा 21 दिसंबर को सहारनपुर पहुंचेगी। यात्रा को सफल बनाने में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता जुटे हैं।
रविवार को दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि भाजपा सरकारों ने सर्व समाज का उत्थान किया है। इसलिए लोग तेजी से पार्टी से जुड़कर अपना समर्थन दे रहे हैं। पूर्व की सरकारों ने जनता के साथ धोखा किया। मोदी व योगी सरकार देश व प्रदेश को नई ऊंचाईयों पर ले गई। 21 दिसंबर को महानगर में जन विश्वास यात्रा पहुंचेगी, जिसमें भारी संख्या में जन सैलाब उमड़ेगा। कार्यकर्ता यात्रा को सफल बनाने में जुट जाएं। यात्रा प्रमुख शीतल विश्नोई ने कहा कि सहारनपुर आगमन पर यात्रा का धूमधाम से स्वागत किया जाएगा। यात्रा में पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल सहित कई शीर्ष नेता भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

इस दौरान अमित गर्ग, योग चुघ, किशोर शर्मा, संदीप रावत, प्रवीण छाबड़ा, विक्रम शर्मा, नरेेश धनगर, रेखा, अमित चौधरी, प्रदीप शर्मा, पारस मेहता, नीरज ठकराल, मुनेश, विपिन सलूजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed