फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP District President counted the achievements of the government

भाजपा जिलाध्यक्ष ने सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं

Sun, 11 Jul 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
BJP District President counted the achievements of the government
सहारनपुर। भाजपा के जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी ने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार ने अपने वायदे को पूरा करने के साथ विकास किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनवाई।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर स्थित कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी ने नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी व ब्लॉक प्रमुख का स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी राष्ट्रहित और समाज की सेवा को मूल धर्म मानकर निरंतर जनता के बीच है। कोरोना काल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सेवा की है, जबकि विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता सिर्फ सोशल मीडिया पर ही एक्टिव रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा देश और प्रदेश में विकास कार्य होेने के कारण जनता भाजपा के साथ है। इस कारण ही पंचायत चुनाव में जनपद सहित पूरे प्रदेश में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। उन्होंने कहा 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ही जीत का परचम लहराएगी। इसमें जिला प्रभारी सत्यपाल, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, जिला मीडिया प्रभारी विपिन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed