फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bishambar faction won seven posts including president

बिशंबर गुट ने अध्यक्ष सहित सात पद जीते

Sun, 22 Dec 2019 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bishambar faction won seven posts including president
सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में विजेता प्रत्याशी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता ठाकुर विशंबर गुट ने 11 में से अध्यक्ष सहित सात पदों पर जीत दर्ज की। वहीं, प्रगतिशील अधिवक्ता मंच ने चार पदों पर विजय हासिल की। नए पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

शनिवार को मतगणना के पश्चात परिणाम घोषित किए गए। ठाकुर विशंबर सिंह गुट के ठाकुर राजेंद्र सिंह चौहान ने 90 वोटों से अध्यक्ष पद, राजीव गुप्ता ने 236 वोटों से महासचिव पद पर जीत हासिल की। ठाकुर राजेंद्र सिंह चौहान को 636, प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच से अध्यक्ष पद के लिए रविंद्र तोमर को 546, महासचिव पद पर जीते राजीव गुुप्ता को 670, प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच के अमित गुप्ता को 434, निर्दलीय प्रत्याशी संजय नौसरान को 61 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विशंबर सिंह गुट के मनीष कुमार शर्मा ने 663 वोट लेकर जीत दर्ज की। प्रगतिशील अधिवक्ता मंच के अमीर खान को 507 वोट मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच के मोहन सिंह चौहान ने 621 वोट लेकर जीत दर्ज की। विशंबर सिंह गुट के विपिन कश्यप को 502 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच के धर्मेंद्र कुमार ने 609 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि विशंबर गुट के महेश कुमार शर्मा को 516 मत मिले हैं। सीनियर गवर्निंग काउंसिल पद पर ठाकुर विशंबर सिंह गुट से श्याम सिंह सैनी को 561, प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच की पारुल सिंघल को 571, जबकि विशंबर गुट के योगेश कुमार कांबोज को 500, प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच से रतिश मोहन शर्मा 515 वोट मिले। जूनियर गविर्निंग काउंसिल पद पर ठाकुर विशंबर गुट के मोहित सिंह को 564, प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच के अभिषेक शर्मा को 546, ठाकुर विशंबर सिंह गुट से रामवीर सिंह को 504, प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच से कुमारी सदफ को 525 वोट मिले हैं। विजेता हुए अधिवक्ताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष ठाकुर राजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर चलेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान कराएंगे। महासचिव राजीव गुप्ता ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा, जूनियर अधिवक्ताओं के उत्थान का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान मुनव्वर आफताब, विपिन शर्मा, अमरीश पुंडीर, प्रतुल चौहान, अरविंद शर्मा, सतपाल सैनी, प्रमोद शर्मा, हरपाल जीवन, स्वराज सिंह,अनुराग गुप्ता सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed