फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike rammed into the truck from behind, two youths died

ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, दो युवकों की मौत

Wed, 09 Nov 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bike rammed into the truck from behind, two youths died
छुटमलपुर में ट्रक के नीचे युवकों की बाइक - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर(सहारनपुर)। थाना फतेहपुर क्षेत्र में दून हाईवे पर मंगलवार की शाम चार बजे बाइक सवार दो युवक अपने आगे चल रहे ट्रक के नीचे जा घुसे। दुर्घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनो के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हादसा छुटमलपुर देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव रसूलपुर स्थित फ्लाईओवर के पास हुआ। थानाध्यक्ष फतेहपुर प्रमोद रावल ने बताया कि नानौता थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर बकडोली निवासी विनीत कश्यप (27) पुत्र सकटूराम अपने साथी आईटीआई सहारनपुर निवासी रवि (25) पुत्र यशपाल बाइक से देहरादून जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इनकी बाइक एक तेज रफ्तार ट्रक के पीछे चल रही थी। इसी दौरान ट्रक चालक ने सामने कुछ आने पर ब्रेक लगा दिए तो बाइक सवार पीछे से उसके नीचे जा घुसी। जिससे विनीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रवि की फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवकों की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। एसओ प्रमोद रावल ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। अभी तहरीर नहीं आई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीमार भांजे को देखने गया था छुटमलपुर
विनीत को गांव माही तहारपुर निवासी उसकी बुआ केला देवी पत्नी राकेश कश्यप ने गोद ले रखा था। वह काफी समय से अपनी बुआ के यहां ही रह रहा था। वह गांव में कभी कभार ही आता था। उसकी मौत की सूचना जैसे ही माही तहारपुर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। विनीत अपने पीछे पत्नी और एक बेटा तथा एक बेटी को छोड़ गया है। परिजनों ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ छुटमलपुर में अपने बीमार भांजे को देखने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed