{"_id":"60dcab8a73705e301f5680a9","slug":"big-success-three-arrested-with-57-kg-of-ganja-in-deoband-price-of-5-70-lakhs-stated","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी कामयाबी : देवबंद में 57 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार, 5.70 लाख बताई गई कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी कामयाबी : देवबंद में 57 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार, 5.70 लाख बताई गई कीमत
Wed, 30 Jun 2021 11:06 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:06 PM IST
सार
सपी देहात ने बताया कि तीनों छतीसगढ़ से गांजा लाकर उसे सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली व बागपत समेत अन्य जनपदों में बेचते थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने देवबंद में तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 57 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने इसकी कीमत 5.70 लाख रुपये बताई है। पुलिस ने उन्हें जेल भेजा।
बुधवार को कोतवाली में एसपी (देहात) अतुल शर्मा ने बताया देवबंद पुलिस को मंगलवार की रात्रि में मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बहादरपुर से रणखंड़ी जाने वाले रास्ते पर गन्ना क्रेशर के सामने तीन संदिग्ध लोगों के खड़े हैं। पुलिस जब वह पहुंची तो उक्त तीनों लोग भागने लगे।
पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम प्रभात कुमार उर्फ लाला पुत्र राकेश निवासी मोहल्ला अंकित विहार थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर, जुनैद पुत्र अब्बन और रिहान पुत्र जुल्फकार निवासीगण अंबहेटा शेखां (देवबंद) बताया है। पुलिस को उनके कब्जे से 57 किलो गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
एसपी देहात ने बताया कि तीनों छतीसगढ़ से गांजा लाकर उसे सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली व बागपत समेत अन्य जनपदों में बेचते थे। इनका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया।