फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Big accident in Saharanpur: Tractor trolley full of devotees overturned in ditch, 12 people injured

सहारनपुर में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटी, मची चीख-पुकार, महिलाओं समेत 12  लोग घायल

Fri, 13 May 2022 09:49 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 13 May 2022 09:49 AM IST
सार

सहारनपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में छह महिला समेत 12 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। इनमें सात की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Big accident in Saharanpur: Tractor trolley full of devotees overturned in ditch, 12 people injured
सहारनपुर में हादसा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के बेहट में शुक्रवार की सुबह शाकंभरी देवी रोड पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खाई में पलट गई। इसमें करीब 30 श्रद्धालु सवार थे। हादसे के बाद उनमें चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने सभी श्रद्धालुओं को बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। हादसे में छह महिलाओं समेत 12 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनमें सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


हादसा शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे बेलका माफी व चुहड़पुर कलां गांव के बीच पुलिया के पास हुआ। अंबेहटा क्षेत्र के गांव ढायकी से श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर देवी दर्शनों के लिए सिद्धपीठ शाकंभरी देवी जा रहे थे। बेलका माफी गांव से आगे ट्रैक्टर के अगले पहिये का एक्सल टूट गया। इससे चालक कर्मवीर अपना नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे करीब 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान ट्रॉली में सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। महिलाएं और बच्चे सहम गए थे।
विज्ञापन


राहगीरों ने कुछ ग्रामीणों की मदद से सभी श्रद्धालुओं को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद 112 पर पुलिस और 108 पर एंबुलेंस के लिए कॉल की। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एंबुलेंस से बेहट सीएचसी लाया गया। हादसे में 12 श्रद्धालु घायल हुए हैं। इनमें छह महिलाएं शामिल हैं। पांच महिलाओं समेत सात श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: अब थाने में छलका ढाई फीट के अजीम का दर्द, साहब! अब्बू-अम्मी से कर दो शादी की सिफारिश, जिंदगी भर नहीं भूलूंगा अहसान

हादसे में घायल श्रद्धालु
शाकंभरी देवी रोड पर शुक्रवार की सुबह हुए सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार शुभम (21) पुत्र शेर सिंह, अनूप (27) पुत्र ऋषिपाल, सूरज (20) पुत्र ओमबीर, प्रवीण (40) पुत्र कृपाल सिंह, प्राची (20) पुत्री प्रवीण, संगीता (40) पत्नी बिरम, अन्नू (25) पत्नी अनूप, कर्मवीर (32) पुत्र ऋषिपाल, प्रियांशु (16) पुत्र अरविंद, सुमन (20) पुत्री बिरम, कविता (24) व सरिता (35) घायल हुए है। इनमें सूरज, प्राची, अनूप, संगीता, अन्नू, सरिता और सुमन की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

यह भी पढ़ें: बेसबब: गांव की युवती को कोठे पर देख हैरान रह गया युवक, प्यार में देह व्यापार के दलदल से निकाली प्रेमिका, दिल छूं लेंगी ये कहानियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed