{"_id":"5f6f8dc18ebc3e9b90282800","slug":"bhupendra-administrator-and-rishi-raj-elected-president-of-the-committee-saharanpur-news-mrt503155177","type":"story","status":"publish","title_hn":"समिति के भूपेंद्र प्रशासक और ऋषिराज अध्यक्ष निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समिति के भूपेंद्र प्रशासक और ऋषिराज अध्यक्ष निर्वाचित
विज्ञापन
पुलिस बल की मौजूदगी में हुआ राष्ट्रीय विद्या पीठ की प्रबंध समिति के चुनाव में मतदान
साठ में से 54 सदस्यों ने किया मताधिकार का प्रयोग
छुटमलपुर। कस्बे की प्रतिष्ठित शिक्षक संस्था राष्ट्रीय विद्या पीठ की प्रबंध समिति के चुनाव में मतदान के बाद ऋषिराज वर्मा अध्यक्ष और भूपेंद्र सिंह को प्रशासक निर्वाचित हुए। मतदान प्रक्रिया में कुल साठ सदस्यों में से 54 ने भाग लिया।
प्रबंध समिति के चुनाव के लिए रविवार को सुबह से ही गहमागहमी रही। एसडीएम बेहट द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी नायब तहसीलदार मुजफ्फराबाद भोपाल सिंह की अगुवाई वाली टीम में शामिल लेखपाल रविकांत सैनी, संजय सैनी एवं ब्रजभूषण चौहान ने मतदान की प्रक्रिया कराई। चुनाव अधिकारी के अनुसार ऋषि राज वर्मा 53 मत लेकर अध्यक्ष, डॉ. नेहरू लाल शर्मा 54 मत लेकर उपाध्यक्ष, राव सम्मून 51 मत लेकर सह उपाध्यक्ष, भूपेंद्र सिंह 54 मत लेकर प्रशासक, गुर दयाल सिंह 54 मत लेकर मंत्री, विपिन गोयल 49 मत लेकर उपमंत्री, राजेश शर्मा 54 मत लेकर लेखा निरीक्षक, नवीन चौधरी 50 मत लेकर कोषाध्यक्ष और सुशांत धीमान 50 मत लेकर उप कोषाध्यक्ष चुने गए।
चुनाव नतीजे आने के बाद नवनिर्वाचित प्रबंध समिति के सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर अजय पुंडीर, अखिलेश शर्मा, कुशल पाल शर्मा, नीरज गोयल, वीरेंद्र सिंह राणा, राजकुमार मित्तल आदि रहे। एतिहात के तौर पर फतेहपुर थाने के एसएसआई पुलिस बल के साथ तैनात रहे। बता दें कि चुनाव संपन्न होने के साथ ही स्कूल की प्रबंधक समिति को लेकर डेढ़ साल से चला आ रहा गतिरोध भी दूर हो गया है।