{"_id":"6a062d05dc236a659f0a90d6","slug":"bhim-army-workers-created-ruckus-over-land-grabbing-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-175437-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जमीन पर कब्जे को लेकर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जमीन पर कब्जे को लेकर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। गांव बादशाही बाग में अनुसूचित समाज के लोगों की जमीन पर गोशाला निर्माण कर कब्जा करने की सूचना पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंच कर हंगामा किया। जिला प्रभारी सन्नी गौतम ने कहा कि किसी भी सूरत में अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा।
सन्नी गौतम ने बताया कि कुछ लोग अनुसूचित समाज के लोगों के पट्टों पर जबरन गोशाला बनाने की कोशिश कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही संगठन कार्यकर्ता और गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सभी ने मिलकर अवैध निर्माण का विरोध किया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी सूबे सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पट्टे निरस्त हो चुके हैं। राजस्व विभाग की टीम को मौके पर बुला कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली जाएगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि निष्पक्ष जांच की जाएगी। किसी भी सूरत में किसी की जमीन पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ता शांत होकर लौटे। इस दौरान शोभन चौधरी, तारीफ, अंकित बर्मन, सचिन वाल्मीकि, अजय नौटियाल, ताबीश, अर्जुन, राजू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।