फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhatiyu's strike ended on the assurance of officials

अधिकारियों के आश्वासन पर भाकियू का धरना समाप्त

Fri, 04 Sep 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Bhatiyu's strike ended on the assurance of officials
नकुड़ बिजलीघर में धरने पर बैठे किसान - फोटो : SAHARANPUR
नकुड (सहारनपुर)। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर विगत तीन दिनों से चल रहा भाकियू का धरना प्रदर्शन अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हो गया। एसडीएम व विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों की सभी मांगों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को धरनारत किसानों के बीच पहुंचे भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि किसानों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। सरकार किसानों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। बकाया गन्ना भुगतान न होने से किसान परेशान है और विद्युत निगम के अधिकारी किसानों का शोषण करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। चेताया कि यदि अधिकारियों ने अपना रवैया नहीं छोड़ा तो किसान उग्र आंदोलन को बाध्य होगा। दोपहर बाद एसडीएम पीएस राणा और विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता राजबीर सिंह ने धरनारत किसानों के बीच पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुनी तथा शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद भाकियू नेताओं ने धरना समाप्ति की घोषणा कर दी। जिला उपाध्यक्ष जगपाल सिंह, जिला महासचिव चौधरी अशोक कुमार, युवा विंग के जिलाध्यक्ष अजय कांबोज, देशपाल सिंह, कमलेश चौधरी, संजय चौधरी, प्रदीप ठाकुर, डॉ. इदरीश अहमद, राजबीर, सुरेश सैनी, राजपाल प्रधान व केहर सिंह आदि किसान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed