फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhangra to the beat of drums to celebrate Lohri

ढोल की थाप पर भंगड़ा कर मनाई लोहड़ी

Thu, 14 Jan 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 14 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bhangra to the beat of drums to celebrate Lohri
हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।
विज्ञापन


बाबा लाल दास मार्ग स्थित विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य कुदसिया अंजुम ने किया। उन्होंने कहा कि लोहड़ी पर्व पर उत्तर भारत में अग्निदेव की पूजा होती है।  मीना वर्मा और डा. दया शर्मा ने लोहड़ी पर्व के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि 13 जनवरी को उत्तरायण होता है।

अत: वातावरण में गर्मी आ जाने के कारण यह पर्व मनाया जाता है। सुषमा रानी एवं सिम्मी बजाज ने पंजाबी नृत्य आदि की जानकारी दी। ‘ढोली तारो ढोल...’ गीत पर शुमायला, पारूल, उजमा, भावना, साक्षी आदि ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत करके सभी को नाचने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


मुबस्सिरा ने, ‘बेटे का सम्मान है जग में, बेटी का कोई नाम नहीं...’ गीत पर कन्याओं को समाज में महत्व देने की मांग की। पठानकोट में शहीद हुए जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बच्चों में रेवड़ी, मूंगफली एवं पॉपकोर्न का वितरण किया गया। छात्राओं ने ढोल की थाप पर भंगड़ा नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर नवभारत सेवा समिति की ओर से लोहड़ी पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में परिवारों ने बड़ी संख्या में हिस्सेदारी कर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।  नुमाइश कैंप में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद के अनुज राहुल लखनपाल शर्मा, नगर विधायक राजीव गुंबर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष कृष्णलाल ठक्कर, विवेक मनोचा, प्रदीप धमीजा ने संयुक्त रूप से किया।

 इससे पूर्व अध्यक्ष भोला मदान, विजय कालड़ा, राजकुमार मदान, सचिन कालड़ा, गुलशन फुटेला, कृष्ण लाल मदान, पृथ्वीराज चौहान, अशोक बजाज, चाननदास, विजय चावला, पंकज तनेजा, हरिओम बजाज, सुभाष गंगा आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि लोहड़ी का त्यौहार आपसी सद्भावना, प्यार और एकता का संदेश लेकर आता है।


व्यापार मंडी के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा ने लोहड़ी पर्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान कृष्णलाल मदान, विजय, नरेश तनेजा, प्रवीण चावला, खैरातीलाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसके दुआ, नीरज जैन, राजीव मदान, अनिल बांगा, प्रिंस चौहान, प्रवीण जग्गा, नितिन सुधा, राहुल मदान, पारस वर्मा, दीपक जुनेजा, गुलशन फुटेजा, नंदू शर्मा, पुन्नू मदान, अनमोल कालड़ा, शिवांग मदान, विशु शर्मा, दीपक भटेजा, सन्नी सुखीजा, गुरप्रीत सिंह, अंकुश बजाज, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed