{"_id":"60d8c53e8ebc3ebb48456872","slug":"bhakiyu-tomar-will-protest-at-ssp-office-on-july-7-saharanpur-news-mrt5447632138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात जुलाई को एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करेगी भाकियू तोमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात जुलाई को एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करेगी भाकियू तोमर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर/नागल। भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि विभिन्न समस्याओं को लेकर संगठन सात जुलाई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पंचायत कर प्रदर्शन करेगा। प्रदर्शन में किसान ट्रैक्टर ट्राली और भैंसा बोगी के साथ शामिल होंगे। उन्होंने अशोक त्यागी को संगठन का कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।
रविवार को मल्हीपुर रोड स्थित लक्ष्य में आयोजित बैठक में भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बिजली की समस्या को लेकर पिछले सात दिनों से देवबंद में संगठन का धरना प्रदर्शन चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनपद में पुलिस की मनमानी से जिले की जनता त्रस्त हैं। इसके विरोध में सात जुलाई को न सिर्फ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पंचायत होगी बल्कि प्रदर्शन भी किया जाएगा। कहा कि गांव सरदाहेड़ी के भाकियू तोमर के कार्यकर्ता अजय कुमार की आठ मई को हत्या कर दी गई थी। लेकिन पुलिस आज तक इस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर पाई है। उन्होंने अशोक त्यागी को संगठन का कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुदेशपाल सिंह, चंद्रवीर सिंह, पवन त्यागी, मुनव्वर, अजय त्यागी, डॉ. आस मोहम्मद, दीपक त्यागी, नवीन त्यागी, जगदीश त्यागी, अब्दुल मलिक, सबदर आदि मौजूद रहे। वहीं नागल में बस स्टेंड पर भाकियू तोमर की आयोजित बैठक में सात जुलाई के प्रदर्शन की रणनीति तैयार की गई।